मात्र छः घंटे में मोहन गार्डन पुलिस ने सुलझाया गोलीकांड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मात्र छः घंटे में मोहन गार्डन पुलिस ने सुलझाया गोलीकांड

-आरोपी ओमप्रकाश गिरफ्तार, अवैध पिस्तौल और कारतूस बरामद

नई दिल्ली/द्वारका/शिव कुमार यादव/- द्वारका जिले की एंटी नारकोटिक्स सेल की टीम ने मोहन गार्डन क्षेत्र में हुई एक सनसनीखेज गोलीबारी की घटना को मात्र छः घंटे में सुलझाकर एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया। आरोपी ओमप्रकाश को उसकी अवैध पिस्तौल और चार जिंदा कारतूस सहित गिरफ्तार कर लिया गया है।

अपराध का विवरण
26 मई 2025 को शाम करीब 06ः04 बजे थाना मोहन गार्डन क्षेत्र से गोलीबारी की सूचना पुलिस को प्राप्त हुई। घटना स्थल पर जांच करने पर पाया गया कि एक स्कूटी सवार युवक ने एक मेडिकल दुकान पर काम कर रहे युवक को गोली मार दी और पैदल ही मौके से फरार हो गया।

जांच में यह स्पष्ट हुआ कि जिस स्कूटी का उपयोग अपराध में किया गया, वह सिल्वर रंग की चोरी की गई एक्टिवा थी, जिसकी रिपोर्ट पहले ही उत्तम नगर थाने में ई-एफआईआर संख्या 0144725, दिनांक 25.05.25 को दर्ज की जा चुकी थी। घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए थाना मोहन गार्डन में एफआईआर संख्या 176/25, यू/एस 118(2) बीएनएस और 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर विस्तृत जांच शुरू की गई।

पुलिस टीम और कार्रवाई
डीसीपी द्वारका श्री अंकित सिंह, आईपीएस द्वारा चलाए जा रहे मिशन “नो गन्स, नो गैंग्स“ के तहत इस मामले को शीघ्र सुलझाने की जिम्मेदारी एंटी नारकोटिक्स सेल को सौंपी गई। इंस्पेक्टर सुभाष चंद के नेतृत्व में एएसआई दिनेश, एचसी कुलदीप, एचसी अजय, एचसी विकास, कांस्टेबल शिवराम, मुकेश और राहुल की टीम ने त्वरित कार्रवाई की।
सीसीटीवी फुटेज के विश्लेषण और गुप्त मुखबिरों की सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान ओमप्रकाश पुत्र तेजनारायण सिंह, निवासी ओम विहार, फोन नं. 5, उत्तम नगर, दिल्ली, उम्र 22 वर्ष के रूप में की गई। टीम ने उसके निवास स्थान पर छापा मारकर उसे महज छह घंटे में गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से 01 अत्याधुनिक पिस्तौल, 04 जिंदा कारतूस और वारदात के समय पहने गए कपड़े भी बरामद किए गए।

आरोपी का कबूलनामा
पूछताछ में आरोपी ओमप्रकाश ने बताया कि 26 मई को वह पीपल चौक, मोहन गार्डन की एक मेडिकल दुकान पर लूट के इरादे से गया था। जब दुकानदार ने विरोध किया, तो उसने गुस्से में एक राउंड फायर कर दिया और घटनास्थल से फरार हो गया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox