जंगपुरा/दिल्ली/अनीशा चौहान/- दिल्ली के जंगपुरा इलाके में नगर निगम और प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। रविवार सुबह से ही मद्रासी कैंप में अवैध रूप से बने घरों को तोड़ने के लिए बुलडोज़र कार्रवाई की जा रही है। अब तक 200 से अधिक घर ध्वस्त किए जा चुके हैं। बताया जा रहा है कि इस कैंप में करीब 300 अवैध घर हैं, जिन्हें हटाने की प्रक्रिया जारी है।
रैपिड एक्शन फोर्स की तैनाती से माहौल तनावपूर्ण
सुबह तड़के ही डीडीए के अधिकारियों के नेतृत्व में पुलिस और रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) ने संयुक्त रूप से बस्ती में प्रवेश किया। इलाके में कई जेसीबी मशीनें और बुलडोज़र लगाए गए हैं। सुरक्षा की दृष्टि से अन्य पैरामिलिट्री फोर्सेस की भी तैनाती की गई है जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया है।
स्थानीय लोगों का विरोध, धरने पर बैठे कई परिवार
कार्रवाई के दौरान मद्रासी कैंप में रहने वाले लोगों ने विरोध जताया और सड़क पर धरने पर बैठ गए। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हटाने की कोशिश की और कुछ लोगों को जबरन हटाया गया। लोग प्रशासन की इस कार्रवाई को अमानवीय और जबरदस्ती बता रहे हैं।
हाईकोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
उल्लेखनीय है कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 9 मई को मद्रासी कैंप को गिराने का आदेश दिया था। इसके बाद प्रशासन ने कई बार नोटिस जारी कर लोगों को घर खाली करने को कहा, लेकिन अधिकांश लोगों ने नोटिस के बावजूद अपने घर खाली नहीं किए। निर्धारित समयसीमा समाप्त होने के बाद आज यह कार्रवाई की गई।


More Stories
ग्राम पंचायतों में चलाया जा रहा किसान जागरूकता अभियान
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर