झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स के नतीजे घोषित, 

धनबाद की अंकिता और चाईबासा की रेशमी बनीं टॉपर

रांची/अनीशा चौहान/-  झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने शनिवार को 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के साइंस और कॉमर्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। इस मौके पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में टॉपर्स की सूची भी जारी की गई। साइंस स्ट्रीम में धनबाद की अंकिता दत्ता ने 477 अंक (कुल 500 में से) यानी 95.4% अंक प्राप्त कर पहला स्थान हासिल किया। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में चाईबासा की रेशमी कुमारी ने टॉप किया है। रेशमी की इस उपलब्धि से उनके स्कूल और पूरे जिले में खुशी का माहौल है।

स्ट्रीम वाइस प्रदर्शन
साल 2025 में JAC 12वीं साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 79.26% रहा, जो पिछले वर्ष के 72.70% के मुकाबले करीब 7% अधिक है। कॉमर्स स्ट्रीम में इस बार 91.2% छात्र सफल हुए। खास बात यह रही कि इस बार भी लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

साइंस स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 80.53% रहा, जबकि लड़कों का 48.43% ही रहा। वहीं, कॉमर्स स्ट्रीम में लड़कियों का पास प्रतिशत 95% और लड़कों का 86% दर्ज किया गया।

आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजों की प्रतीक्षा
JAC ने बताया है कि आर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे जून 2025 के पहले सप्ताह में जारी किए जाएंगे। छात्र वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट
छात्र-छात्राएं नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:

1. सबसे पहले झारखंड बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।

2. होमपेज पर “JAC 12th Result 2025” लिंक पर क्लिक करें।

3. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर और रोल कोड भरें।

4. सभी विवरण भरने के बाद “Submit” पर क्लिक करें।

5. आपका रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।

6. रिजल्ट को डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox