जखोली के बरसीर गांव में गुलदार का कहर, 

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जखोली के बरसीर गांव में गुलदार का कहर, 

-खेत में काम कर रही महिला को बनाया निवाला

उत्तराखंड/रुद्रप्रयाग/अनीशा चौहान/-  रुद्रप्रयाग जनपद के जखोली विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बरसीर के डांडा चमसारी गांव से एक अत्यंत हृदयविदारक घटना सामने आई है। शुक्रवार सायंकाल लगभग 5:00 बजे गांव की 59 वर्षीय महिला श्रीमती रूपा देवी पर गुलदार ने हमला कर दिया, जब वह अपने खेत में गुड़ाई कर रही थीं।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रूपा देवी अकेली खेत में कार्यरत थीं तभी झाड़ियों में छिपे गुलदार ने अचानक उन पर झपट्टा मारा और उन्हें घसीट कर खेत के समीप जंगल की ओर ले गया। ग्रामीणों द्वारा काफी खोजबीन के बाद उनका क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया।

इस घटना से क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है, गुलदार पहले भी इस क्षेत्र में कई बार दिखाई दे चुका है, लेकिन वन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

ग्रामीणों ने वन विभाग और जिला प्रशासन से मांग की है कि गुलदार को पकड़ने की तत्काल कार्यवाही की जाए और पीड़ित परिवार को शीघ्र मुआवजा एवं सहायता प्रदान की जाए। साथ ही गांव में गश्त बढ़ाने और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की भी आवश्यकता बताई जा रही है।

यह दुखद घटना एक बार फिर पहाड़ी क्षेत्रों में जंगली जानवरों से उत्पन्न खतरे की गंभीरता को उजागर करती है, जहाँ इंसानों और वन्य जीवों के बीच संघर्ष लगातार बढ़ता जा रहा है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox