बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या, पार्क में मिला लहूलुहान शव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

बहादुरगढ़ में युवक की बेरहमी से हत्या, पार्क में मिला लहूलुहान शव

-तेज़धार हथियार से वार कर की गई 19 वर्षीय यन्शु की हत्या, जांच में जुटी पुलिस टीमें

बहादुरगढ़/हरियाणा/अनीशा चौहान/-  हरियाणा के बहादुरगढ़ शहर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। भगत सिंह पार्क में एक युवक का लहूलुहान शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान 19 वर्षीय यन्शु के रूप में हुई है, जो दयानंद नगर का निवासी था। युवक के गले और शरीर पर तेज धारदार हथियार से किए गए कई घावों के निशान पाए गए हैं।

सुबह की सैर पर निकले लोगों ने देखा शव
गुरुवार सुबह पार्क में सैर के लिए निकले लोगों ने जब युवक का शव देखा, तो उन्होंने तुरंत स्थानीय पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाने का कार्य शुरू किया गया।

दूध लेने निकला था यन्शु, फिर नहीं लौटा
मृतक के पिता दीपक ने बताया कि यन्शु बुधवार रात दूध लेने के लिए घर से निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रातभर उसकी तलाश की गई और पुलिस को भी सूचना दी गई थी। दुर्भाग्य से अगली सुबह उसका शव पार्क में मिला, जिसके बाद परिजनों में कोहराम मच गया। शव को पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ नागरिक अस्पताल भेजा गया है।

पुलिस जांच में जुटी, दोस्तों से हो रही पूछताछ
एसीपी क्राइम प्रदीप कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और यन्शु के दोस्तों से पूछताछ शुरू कर दी है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या की वजह कोई पुरानी रंजिश तो नहीं है।

कई टीमें मामले को सुलझाने में जुटी
पुलिस ने इस केस को गंभीरता से लेते हुए कई टीमों का गठन किया है जो हर पहलू की जांच कर रही हैं। फिलहाल पुलिस के अधिकारी मीडिया के सामने कुछ भी बोलने से बच रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox