592 मतदान केंद्रों पर होगा वृहद पौधरोपण अभियान, 5 जून से 25 जुलाई तक चलेगा पर्यावरणीय उत्सव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

592 मतदान केंद्रों पर होगा वृहद पौधरोपण अभियान, 5 जून से 25 जुलाई तक चलेगा पर्यावरणीय उत्सव

-जिला निर्वाचन विभाग कर रहा व्यापक तैयारियाँ, अधिकारियों की बैठक में बनी रणनीति

चमोली/अनीशा चौहान/-  जिला निर्वाचन कार्यालय चमोली द्वारा आगामी 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से लेकर 25 जुलाई (हरेला पर्व) तक जनपद में वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित किया जाएगा। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना है, जिसे लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियाँ तेज़ कर दी हैं।

बैठक में बनी रूपरेखा, सभी मतदान बूथों पर होगा पौधरोपण

गुरुवार को अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश की अध्यक्षता में जिला कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें अभियान को सफल बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समन्वय बैठक की गई। ADM ने निर्वाचन विभाग को रोस्टर तैयार करने और प्रचार-प्रसार के लिए कार्य योजना बनाने के निर्देश दिए। साथ ही वन विभाग और उद्यान विभाग को चमोली की भौगोलिक परिस्थितियों के अनुसार उपयुक्त पौधों की उपलब्धता सुनिश्चित करने व पौध वितरण की प्रभावी व्यवस्था करने को कहा।

592 बूथों पर एक साथ रोपे जाएंगे पौधे

बैठक के दौरान निर्वाचन विभाग के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी गीताराम उनियाल ने जानकारी दी कि निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार, जनपद के 592 मतदान केंद्रों, तहसील परिसर, जिला कार्यालय, मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय, एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय में पौधरोपण किया जाएगा।
प्रत्येक मतदान केंद्र पर कम से कम 10 पौधे रोपित किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि अभियान को व्यवस्थित रूप देने के लिए पूर्व निर्धारित रोस्टर के अनुसार कार्यक्रम संचालित होगा।

विभागों के बीच समन्वय से चलेगा अभियान

बैठक में उपजिलाधिकारी राजकुमार पांडे, डीएफओ प्रियंका, स्वीप समन्वयक दर्शन नेगी, मोहन सिंह, तथा अन्य विभागीय अधिकारी भी उपस्थित रहे। सभी ने आपसी समन्वय और सहयोग से कार्यक्रम को सफल बनाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

इस वृहद पौधरोपण अभियान के माध्यम से न केवल पर्यावरण की स्थिति को सुधारने का प्रयास किया जाएगा, बल्कि चुनाव आयोग के नागरिक जागरूकता कार्यक्रम स्वीप (SVEEP) को भी ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में प्रभावी रूप से पहुँचाया जाएगा।
जिला प्रशासन की यह पहल हरित चमोली की दिशा में एक सशक्त कदम मानी जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox