
झज्जर/शिव कुमार यादव/- झज्जर उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि जिले में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। शहर के योजनाबद्ध विकास में बाधा बनने वाली अवैध कॉलोनियों को किसी भी स्थिति में पनपने नहीं दिया जाएगा। यह निर्देश उपायुक्त ने सोमवार को लघु सचिवालय में आयोजित डिस्ट्रिक्ट टास्क फोर्स की बैठक में दिए, जिसमें जिले में अब तक की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।

बैठक में जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) मनीष दहिया ने बताया कि अप्रैल माह में 8 निर्धारित योजनाओं पर कार्रवाई करते हुए अवैध निर्माण तोड़े गए।, जबकि 11 पुरानी कॉलोनियों में दोबारा किए जा रहे अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा 5 नई कॉलोनियों में भी अवैध निर्माणों को तोड़ा गया। डीटीपी ने जानकारी दी कि बीते महीने में 4 मामलों में एफआईआर दर्ज करवाई गई है, ताकि अवैध कॉलोनी बसाने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। उपायुक्त स्वप्निल रविंद्र पाटिल ने कहा कि सभी एसडीएम अपने क्षेत्रों में अवैध निर्माण पर नजर रखें व सूचना ऐसी सूचना मिलते ही तुरंत डीटीपी के साथ मिलकर कार्रवाई करें। अवैध कॉलोनियों के कारण सरकार को राजस्व की हानि होती है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से कहा कि जैसे ही अवैध निर्माण की सूचना मिले, फौरन मौके पर जाकर कार्रवाई की जाए और निरंतर मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए। मीटिंग में एसडीएम बादली सतीश यादव, एसडीएम झज्जर रविंद्र यादव, सीटीएम रविंद्र मलिक, एसीपी अनिरुद्ध चैहान सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
नागरिकों से अपीलः अवैध कॉलोनियों में न करें प्रॉपर्टी की खरीद- फरोख्त
प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे किसी भी प्लॉट या मकान की खरीद से पहले यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी सरकार से स्वीकृत है या नहीं। अवैध कॉलोनी में प्रॉपर्टी खरीदने से भविष्य में कानूनी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!