कापसहेड़ा डीएम कार्यालय में हुई मासिक समाधान बैठक

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कापसहेड़ा डीएम कार्यालय में हुई मासिक समाधान बैठक

-समाधान बैठक में जन सहभागिता व जनसमस्याओं पर किया गया विचार

दक्षिण-पश्चिम दिल्ली/शिव कुमार यादव/- प्रदेश की मुख्यमंत्री श्रीमति रेखा गुप्ता के दिशा-निर्देशन में जन समस्याओं के प्रभावी व त्वरित समाधान के लिए आयोजित हो रहे समाधान शिविर जन सरोकार की बड़ी पहचान बनते जा रहे हैं। समाधान शिविर में जनसमस्याओं के समाधान के लिए विस्तृत रूपरेखा बनाकर राहत देने की योजना तैयार की जा रही है। ऐसी ही एक मासिक बैठक का आयोजन कापसहेड़ा स्थित डीएम कार्यालय में किया गया। जिसकी अध्यक्षता दिल्ली डेवलेपमेंट कमेटी के चेयरमैन व उत्तमनगर के विधायक पवन शर्मा ने की। इस बैठक में डीएम लक्ष्य सिंघल, मटियाला के विधायक संदीप सहरावत, द्वारका विधायक प्रद्युमन सिंह व पालम विधायक कुलदीप सोंलकी के साथ-साथ जिला दक्षिण-पश्चिम से जुड़े सभी अधिकारी व विधायकों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

मंगलवार को डीएम लक्ष्य सिंघल ने सबसे पहले विधायक पवन शर्मा को दिल्ली डेवलपमेंट कमेटी का चेयरमेन बनने पर बधाई दी। उन्होने परिचर्चा के दौरान सभी जनप्रतिनिधियों से उनके क्षेत्रों से संबंधित समस्याओं पर चर्चा की। मासिक बैठक में श्रीमति नीलम कृष्ण पहलवान ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को सबके सामने रखा और बैठक में आए सभी अधिकारियों से समस्याओं पर ध्यान देने का आग्रह किया। सम्मानित समाधान शिविर में नागरिकों की समस्याओं को बेहद गंभीरता व संवेदनशीलता के साथ सुनते हुए पवन शर्मा व डीएम लक्ष्य सिंघल ने  संबंधित अधिकारियों को जल्द से जल्द कार्रवाई कर समाधान करने के निर्देश दिए। कई मामलों में डीएम ने शिविर के दौरान ही रिपोर्ट तलब करते हुए मामले में यथाशीघ्र समाधान करने के लिए कहा। बैठक में गांवों और शहरों में पानी, बिजली, सड़क, पेंशन, राजस्व, शिक्षा और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान देने की बात कही गई। इस अवसर पर पवन शर्मा ने कहा कि मासिक बैठक प्रशासन और जनता के बीच सेतु की भूमिका निभा रहे हैं। ये बैठके केवल विचार विमर्श का मंच नही है बल्कि  समस्याओं के समाधान की प्रभावी प्रक्रिया का हिस्सा हैं।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत को संवेदनशीलता से लें और निश्चित समय-सीमा में समाधान सुनिश्चित करें जिससे लोगों में प्रशासन के प्रति विश्वास और भी मजबूत हो। साथ ही उपायुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि यदि किसी अधिकारी द्वारा लापरवाही बरती गई, तो उसके खिलाफ तय कार्रवाई होगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox