नोएडा/अनीशा चौहान/- ग्रेटर नोएडा के गौतमबुद्ध नगर जिले में कोविड-19 का पहला मामला सामने आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड में आ गया है। सेक्टर 110 में रहने वाली 55 वर्षीय एक बुजुर्ग महिला कोरोना पॉज़िटिव पाई गई हैं। महिला हाल ही में ट्रेन से यात्रा करके लौटी थीं और उन्हें हल्के लक्षणों के बाद अस्पताल में जांच के लिए लाया गया, जहां रिपोर्ट पॉज़िटिव निकली।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. नरेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि यह नोएडा में इस सीजन का पहला पुष्ट मामला है। फिलहाल संक्रमित महिला को घर पर आइसोलेट कर दिया गया है और स्वास्थ्य विभाग की टीम उनकी निगरानी कर रही है।
परिवार भी निगरानी में
स्वास्थ्य विभाग ने तेजी से कदम उठाते हुए महिला के संपर्क में आए परिवार के अन्य सदस्यों – उनके पति और घरेलू सहायिका – के नमूने जांच के लिए भेज दिए हैं। साथ ही, सभी को सावधानी के तहत होम क्वारन्टीन में रखा गया है।
टेस्टिंग बढ़ाने की तैयारी
डॉ. कुमार ने बताया कि जिले के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों में कोविड-19 की जांच की व्यवस्था को और सुदृढ़ किया जा रहा है। टेस्टिंग की संख्या बढ़ाने की योजना बनाई गई है ताकि किसी भी संभावित संक्रमण को समय रहते नियंत्रित किया जा सके।
लोगों से अपील – बरतें सतर्कता
इस नए मामले ने एक बार फिर सतर्कता की आवश्यकता को उजागर किया है। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि भीड़-भाड़ वाली जगहों पर मास्क पहनें, हाथों की सफाई का ध्यान रखें और यदि खांसी, बुखार या सांस लेने में परेशानी जैसे लक्षण दिखें तो तुरंत जांच करवाएं।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा