
नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण से मुलाकात की और तुर्किये से सेब आयात शुल्क का मुद्दा उठाया, जिससे राज्य में सेब उत्पादकों को नुकसान हो रहा है।

विभिन्न बजटीय एवं वित्तीय मुद्दों पर भी चर्चा
उन्होंने बृहस्पतिवार शाम हुई इस मुलाकात में वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश सहित देश के सेब उत्पादकों के हितों की रक्षा के लिए सेब पर आयात शुल्क में सर्वव्यापी वृद्धि लागू करने का आग्रह किया। मुख्यमंत्री ने राज्य से संबंधित विभिन्न बजटीय एवं वित्तीय मुद्दों पर भी चर्चा की, जिन पर केंद्र सरकार को ध्यान देने की आवश्यकता है।

उन्होंने वित्त मंत्री से हिमाचल प्रदेश तथा अन्य विशेष श्रेणी के राज्यों की उधार लेने की सीमा को कम से कम दो प्रतिशत बढ़ाने का अनुरोध किया। सुक्खू ने वित्त मंत्री को राजकोषीय प्रबंधन में सुधार के लिए राज्य सरकार द्वारा की गई विभिन्न पहलों तथा कई वित्तीय बाधाओं के बावजूद वित्तीय संसाधनों को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी भी दी।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!