
नजफगढ़/अनीशा चौहान/- आज मटियाला विधानसभा क्षेत्र के झटीकरा मोड़ से झटीकरा बॉर्डर तक और नजफगढ़ विधानसभा क्षेत्र के खेरा मोड़ से झुलझुली मोड़ तक की नई सड़क निर्माण कार्य का शुभारंभ ग्रामवासियों की उपस्थिति में बड़े ही उत्साह के साथ किया गया।


इस विशेष अवसर पर नजफगढ़ से विधायक श्रीमती नीलम पहलवान, मटियाला से विधायक श्री संदीप सहरावत एवं निगम पार्षद श्री शशि यादव भी मौजूद रहे। जनप्रतिनिधियों के सहयोग और सतत प्रयासों से यह महत्वपूर्ण कार्य शुरू हो पाया है।


नई सड़क का निर्माण न केवल आमजन के लिए आवागमन को सुगम बनाएगा, बल्कि यह क्षेत्रीय विकास, व्यापारिक गतिविधियों और सुरक्षा के लिहाज़ से भी एक मजबूत नींव साबित होगा। ग्रामीणों में इस कार्य के प्रति उत्साह और आभार का माहौल देखने को मिला।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!