टिहरी/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के टिहरी ज़िले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घनसाली तहसील के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत ग्यारहगांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयावह हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। अंथवाल गांव के पास अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा समाई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खाई से घायलों को निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही रमेश अंथवाल (शिक्षक) और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल (सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट) ने दम तोड़ दिया।
तीसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
यह दुर्घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है। रमेश और चिंतामणि अंथवाल गांव में बेहद सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते थे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा