मौत की खाई में समा गई ज़िंदगी: टिहरी में कार हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

मौत की खाई में समा गई ज़िंदगी: टिहरी में कार हादसे में दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत

टिहरी/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के टिहरी ज़िले से एक बेहद दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है। घनसाली तहसील के भिलंगना ब्लॉक अंतर्गत ग्यारहगांव हिंदाव के अंथवाल गांव के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। इस भयावह हादसे में दो सगे भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार में तीन लोग सवार थे। अंथवाल गांव के पास अचानक वाहन चालक का संतुलन बिगड़ गया, जिससे कार सैकड़ों फीट गहरी खाई में जा समाई। स्थानीय लोगों द्वारा सूचना मिलने पर पुलिस और रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। खाई से घायलों को निकाला गया और 108 एम्बुलेंस की मदद से उन्हें अस्पताल भेजा गया, लेकिन रास्ते में ही रमेश अंथवाल (शिक्षक) और उनके बड़े भाई चिंतामणि अंथवाल (सेवानिवृत्त फार्मासिस्ट) ने दम तोड़ दिया।

तीसरे घायल को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर स्थिति को देखते हुए श्रीनगर बेस अस्पताल रेफर किया गया है। हादसे के बाद पूरे गांव में मातम का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह दुर्घटना न सिर्फ एक परिवार के लिए बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गहरा आघात है। रमेश और चिंतामणि अंथवाल गांव में बेहद सम्मानित व्यक्तित्व माने जाते थे। प्रशासन द्वारा मामले की जांच की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox