दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने बनाई नई पार्टी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 4, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, 15 पार्षदों ने बनाई नई पार्टी

-मुकेश गोयल के नेतृत्व में बनाई इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। एमसीडी में आम आदमी पार्टी से करीब 15 पार्षद अलग होकर अपना थर्ड फ्रंट बनाएंगे। नया दल इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नाम से बनेगा जिसका नेतृत्व नेता मुकेश गोयल को सौंपा गया है।

आम आदमी पार्टी से अलग होने वाले पार्षदों ने बयान जारी करते हुए कहा, ’हम सभी निगम पार्षद दिल्ली नगर निगम में वर्ष 2022 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव जीते थे। लेकिन 2022 में दिल्ली नगर निगम में सत्ता में आने के बावजूद पार्टी का शीर्ष नेतृत्व दिल्ली नगर निगम को सुचारू रूप से चलाने में असमर्थ रहा। इसलिए अब हम आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देकर नई पार्टी बनाऐंगे और दिल्ली नगर निगम का विकास सुनिश्चित करेंगे। आम आदमी पार्टी छोड़ नई पार्टी बनाने वाले पार्षद दिनेश कुमार, हिमानी जैन, रुनाक्षी शर्मा, उषा शर्मा, अशोक पंवार, राखी यादव, साहिब कुमार, राजेश कुमार लाडी, मनीषा कालरा, सुमानी अनिल, अशोक कुमार पांडे, मुकेश कुमार गोयल, देवेंद्र कुमार, हेमचंद गोयल, रानी खेड़ा हैं।

पिछले ही महीने दिल्ली नगर निगम में चुनाव हुए थे, जिसमें बीजेपी ने बाजी मार थी। बीजेपी के पार्षद राजा इकबाल सिंह दिल्ली के नए मेयर बने। मेयर चुनाव में उन्हें 133 वोट मिले, वहीं कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को सिर्फ आठ वोट मिले। आम आदमी पार्टी ने मेयर चुनाव का बहिष्कार किया था और अपना उम्मीदवार भी नहीं बनाया।

बीजेपी दो साल बाद एक बार फिर से एमसीडी की सत्ता पर कब्जा जमाने में कामयाब रही। बीजेपी ने राजा इकबाल सिंह को मेयर पद के लिए उम्मीदवार बनाया था। चुनाव जीतने से पहले उन्होंने कहा कि दिल्लीवासियों ने उनकी पार्टी को शहर की समस्याओं को ठीक करने की जिम्मेदारी सौंपी है। सिंह ने कहा कि महापौर चुने जाने के बाद स्थायी समितियों के चुनाव तुरंत कराए जाएंगे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox