’ब्रांडिंग दिल्ली’ से राजधानी बनेगी पर्यटन हब- कपिल मिश्रा

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 6, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

’ब्रांडिंग दिल्ली’ से राजधानी बनेगी पर्यटन हब- कपिल मिश्रा

-ब्रांडिंग दिल्ली के तहत दिल्ली में होगा अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- केंद्र और दिल्ली सरकार देश की राजधानी को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटन का केंद्र बनाने की दिशा में काम कर रहे हैं। इसके लिए दिल्ली को वैश्विक स्तर पर एक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने पर जोर दिया जा रहा है। जिसके तहत दिल्ली में एक अंतरराष्ट्रीय फिल्म महोत्सव का भी आयोजन किया जा रहा है। इसकी जानकारी देते हुए दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि ब्रांडिंग दिल्ली के तहत ही देश की राजधानी पर्यटन हब बनेगी।

बता दें कि नए संसद भवन और भारत मंडपम सहित दिल्ली के सभी प्रमुख स्थलों को एक पर्यटन सर्किट का हिस्सा बनाकर वैश्विक स्तर पर इसका प्रचार किया जाएगा। दिल्ली में अंतरराष्ट्रीय स्तर का फिल्म फेस्टिवल करवाकर यहां फिल्म निर्माण को प्रोत्साहित किया जाएगा। यह सब कुछ उस ’ब्रांडिंग दिल्ली’ अभियान का हिस्सा होगा जिसके अंतर्गत इन सभी कामों को करते हुए दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर का शहर विकसित किया जाएगा। सरकार इसके लिए विशेष प्रचार अभियान चला सकती है।सरकार राजधानी में इन्वेस्टर समिट कराकर यहां निवेश को बढ़ावा देना चाहती है। तकनीकी क्षेत्र, सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट, फिल्म निर्माण और अन्य सॉफ्ट तकनीकी आधारित उद्योगों को राजधानी में बढ़ावा देने की योजना है। इसके लिए जल्द ही काम शुरू किए जा सकते हैं।  

विकसित राष्ट्र की राजधानी की तरह करेंगे विकसित-मिश्रा
दिल्ली सरकार के कला, संस्कृति एवं भाषा और पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा ने गुरुवार को कहा कि यह सरकार की प्राथमिकता है कि दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक पर्यटक केंद्र के रूप में जाना जाए। इसके लिए सरकार विभिन्न उपायों पर काम कर रही है। इसमें सभी वर्गों का सहयोग लेते हुए दिल्ली को एक विकसित राष्ट्र की राजधानी के रूप में विकसित किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि दिल्ली की पहचान ऐतिहासिक धरोहरों, कला, संस्कृति और उदार सोच से जुड़ी है। सरकार एक सशक्त ब्रांड तैयार करेगी जो दिल्ली को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक गौरव प्रदान करेगी। उन्होंने दिल्ली के राजनीतिक, ऐतिहासिक और धार्मिक महत्त्व के स्थानों को एक पर्यटन सर्किट में जोड़ने की बात कही। दिल्ली सरकार के बजट 2025-26 में दिल्ली को ‘विकसित राजधानी’ के रूप में ब्रांड करने के लिए एक व्यापक बजट का भी प्रावधान किया गया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox