सीएम रेखा गुप्ता ने किया आजादपुर मंडी का निरीक्षण,

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 24, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम रेखा गुप्ता ने किया आजादपुर मंडी का निरीक्षण,

-मंत्री कपिल मिश्रा भी रहे साथ, मुख्यमंत्री ने मंडी में साफ-सफाई व जनसुविधाओं पर बात की

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली के पर्यटन मंत्री कपिल मिश्रा के साथ उत्तरी दिल्ली में आजादपुर मंडी का निरीक्षण किया। इस दौरान सीएम ने दिल्ली की पिछली सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि मंडी में असुविधाओं व समस्याओं की भरमार से यह साफ हो गया कि दिल्ली की किसी भी मंडी में पिछली सरकार ने कोई काम नहीं किया।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा, “दिल्ली की सभी मंडियों की हालत इतनी खराब है कि पिछले 10-15 सालों में इन मंडियों में कोई काम नहीं हुआ। यहां सफाई, सड़क, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कितनी समस्याएं हैं, जबकि सैकड़ों लोग यहां काम कर रहे हैं। यहां कोई विकास कार्य नहीं हुआ है, आम आदमी पार्टी ने इसे भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया था। आज हम इसका दौरा कर रहे हैं और इसके आधुनिकीकरण की योजना बनाई जाएगी। सुरक्षा को मजबूत करके व्यवस्था को मजबूत किया जाएगा।“

भारतीय पर्यटकों और व्यापारियों द्वारा तुर्की और अजरबैजान के बहिष्कार पर उन्होंने कहा, “अगर कोई भी देश भारत के खिलाफ किसी भी तरह से शामिल होता है, तो भारत के लोग उसका हर तरह से बहिष्कार करेंगे। भारत एकजुट है, एक मत है।“

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox