पीजीएसडी स्कूल के बच्चे शिक्षा और खेलकूद में रहते हैं अव्वल : बजरंग गर्ग

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

पीजीएसडी स्कूल के बच्चे शिक्षा और खेलकूद में रहते हैं अव्वल : बजरंग गर्ग

हरियाणा/हिसार/मुनिश सलूजा/- पीजीएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल का 12 वीं कक्षा का रिजल्ट मेरिट पर आने पर स्कूल की मैनेजमेंट, मुख्य अध्यापक व अधयापिका के साथ-साथ बच्चों ने खुशी जाहिर की। स्कूल के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग गर्ग ने इस खुशी पर मिठाई वितरण करके बच्चों को स्मृति चिन्ह देकर आशीर्वाद दिया। श्री गर्ग ने स्कूल के बच्चों को आगे उच्चशिक्षा प्राप्त करके देश व प्रदेश का नाम ऊंचा करने की प्ररेणा दी। 

बजरंग गर्ग ने कहा कि पीजीएसडी स्कूल हमेशा ही 10वीं व 12 वीं में हरियाणा में अव्वल स्थान पर रहता है और स्कूल के विद्यार्थी पीयूष पिंगल, साहिल, लव, सिमरन शर्मा, अव्वल स्थान पर आयें है। 12वीं कक्षा के बच्चे 100% पास हुए हैं। पीजीएसडी स्कूल के बच्चे शिक्षा के साथ-साथ खेलकूद में अव्वल स्थान पर आते हैं। बजरंग गर्ग ने कहा कि मैनेजमेंट द्वारा स्कूल को मॉडर्न बनाया गया है। जिसमें कंप्यूटर क्लास, लिफ्ट, म्युजिक क्लास, साईस लैब के अलावा हर प्रकार की सुविधा बच्चों को शिक्षा के लिए दी गई और स्कूल का भव्य रूप से सौंदर्यकरण किया जा रहा है जिसके कारण स्कूल में विद्यार्थियों की संख्या भी बढ़ी है। इस अवसर पर प्रधान नारायण दास बंसल, वरिष्ठु उप प्रधान कैलाश चौधरी, सचिव सुरेंद्र सिंगला, प्रिंसिपल सत्येंद्र गोयल, उप प्रधान रमेश लोहिया, कोषाध्यक्ष प्रवीण जैन, प्रबंधक ओम प्रकाश असीजा,पितरूमल गोयल, गुलशन महाजन, रोशन लाल गोयल, गोपाल कृष्ण बंसल, रामावतार सिंगल, कृष्णा कुमार बंसल, डाक्टर के के वर्मा आदि प्रतिनिधि व अध्यापक मौजूद थे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox