नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- गाँव गुभाना के लोकहित पुस्तकालय में महान क्रांतिकारी शहीद सुखदेव की जयंती पर किया नमन समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने उनके जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि सुखदेव का जन्म 15मई1907 को पंजाब के लुधियाना में हुआ था सुखदेव का पूरा नाम सुखदेव थापर था वे एक महान देशभक्त एवं क्रांतिकारी थे जिनकी आंखों में बचपन से ही देश को अंग्रेजों की गुलामी से आजाद करने का सपना था वह गरम दल के क्रांतिकारी थे जिन्होंने अंग्रेजों से लाला लाजपत राय की मौत का बदला लिया वह महान देशभक क्रांतिकारी थे जिन्होंने भगत सिंह और राजगुरु जैसे वीर क्रांतिकारियों के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए संघर्ष किया और अंग्रेजों को कई बार लोहे के चने चबाए 23 मार्च 1931 को उन्होंने भगत सिंह राजगुरु के साथ मिलकर देश की आजादी के लिए हंसते-हंसते फांसी के फंदे को चूम लिया था।
नरेश कौशिक ने कहा कि हमें राजगुरु भगत सिंह और सुखदेव जैसे देश के महान क्रांतिकारियों के जीवन से प्रेरणा लेते हुए उनके दिखाएं मार्ग पर चलने की आवश्यकता है तभी हम अपने देश को आजाद रख पाएंगे हमें इन जैसे क्रांतिकारियों के बलिदान पर गर्व है उनके बलिदान का यह परिणाम है कि आज हम खुली हवा में सांस ले रहे हैं इस अवसर पर सूबेदार मेजर सुरेश कुमार जय भगवान प्रधान पहलवान रामकुमार योगेश विशाल विशेष भोला अमन सतबीर समिति अध्यक्ष नरेश कौशिक ने सरदार सुमन अर्पित किए।


More Stories
गुभाना में मनाई गई अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की जयंती!
द्वारका पुलिस ने वाहन चोर को दबोचा, चोरी का मोबाइल और 4 दोपहिया वाहन बरामद!
बुराड़ी पुलिस ने दो शातिर चोर दबोचे, 26 मोबाइल फोन और ₹2.5 लाख नकद बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
पानीपत के एक दिव्यांग बच्चे के लिए खुशखबरी, हरियाणा सरकार देगी बायोनिक कृत्रिम अंग!
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा