हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
July 26, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हरियाणा बोर्ड 12वीं परीक्षा परिणाम घोषित

चंडीगढ़/अनीशा चौहान/- हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड (HBSE) ने कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों की घोषणा मंगलवार सुबह 10 बजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से की। इस वर्ष कुल 85.66 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया कि छात्राओं ने लड़कों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। कुल 89.41 प्रतिशत छात्राएं परीक्षा में सफल रहीं, जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 81.86 प्रतिशत रहा। इस प्रकार छात्राओं ने लड़कों से 7.55 प्रतिशत अधिक सफलता प्राप्त की है।

जिलेवार प्रदर्शन
इस वर्ष हरियाणा के जींद जिले ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए सबसे अधिक उत्तीर्ण प्रतिशत दर्ज किया है। वहीं, नूंह जिला सबसे निचले पायदान पर रहा। उल्लेखनीय है कि बोर्ड ने कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 27 फरवरी से 2 अप्रैल 2025 तक आयोजित की थीं, जिनमें कुल 5,16,787 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया था। परीक्षा के दौरान अंग्रेजी विषय का पेपर लीक होने के कारण 29 मार्च को दोबारा परीक्षा करवाई गई थी।

रिजल्ट देखने की प्रक्रिया
हरियाणा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाकर देख सकते हैं। इसके अलावा SMS और डिजिलॉकर के माध्यम से भी परिणाम प्राप्त किया जा सकता है।

ऐसे करें रिजल्ट चेक

  1. सबसे पहले हरियाणा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseh.org.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर दिए गए रिजल्ट सेक्शन में जाएं।
  3. हरियाणा बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2025 के लिंक पर क्लिक करें।
  4. मांगी गई जानकारी जैसे रोल नंबर आदि दर्ज कर सबमिट करें।
  5. स्क्रीन पर मार्कशीट दिखाई देगी।
  6. मार्कशीट का प्रिंटआउट अवश्य निकालें।

SMS के माध्यम से रिजल्ट चेक करने की विधि
विद्यार्थी SMS के जरिए भी अपना परिणाम देख सकते हैं। इसके लिए मोबाइल पर टाइप करें —
RESULTHB12 <रोल नंबर>
इसके बाद इसे 56263 पर भेज दें। कुछ ही देर में परिणाम आपके मोबाइल पर प्राप्त हो जाएगा।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox