हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवक की पिटाई और अपहरण, CCTV ने खोली पोल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
March 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

हल्द्वानी में दिनदहाड़े युवक की पिटाई और अपहरण, CCTV ने खोली पोल

उत्तराखंड/हल्द्वानी/अनीशा चौहान/-  उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। 8 मई को शहर के कपिल कॉम्प्लेक्स के पास एक युवक के साथ सरेआम मारपीट और अपहरण की घटना घटी, जिसकी पूरी वारदात पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई।

सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो ने सनसनी फैला दी है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि चार से पांच युवक 27 वर्षीय तुषार नामक युवक को बेरहमी से पीटते हैं और फिर उसे जबरन एक गाड़ी में डालकर वहां से ले जाते हैं।

घटना के बाद शुरू में पुलिस ने इस पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं दी, लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद हलचल मच गई। पुलिस ने पुष्टि की है कि तुषार को उत्तर प्रदेश के चित्रकूट से सकुशल बरामद कर लिया गया है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी नितिन लोहनी ने बताया कि शुरुआती जांच में यह मामला आपसी लेनदेन से जुड़ा हुआ प्रतीत हो रहा है। हालांकि, अब तक सीसीटीवी फुटेज में नजर आ रहे हमलावरों की पहचान और उनके उद्देश्य के बारे में कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी गई है।

फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है और जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है। इस घटना ने हल्द्वानी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर आम जनता में रोष पैदा कर दिया है। लोगों का कहना है कि अगर सीसीटीवी फुटेज सामने न आता, तो यह मामला शायद कभी उजागर ही नहीं होता।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox