“झांसी मेडिकल कॉलेज की लापरवाहीः मासूम ने संभाली खून की बोतल, इलाज के इंतजार में गई मां की जान”

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

“झांसी मेडिकल कॉलेज की लापरवाहीः मासूम ने संभाली खून की बोतल, इलाज के इंतजार में गई मां की जान”

उत्तर प्रदेश/अनीशा चौहान/- उत्तर प्रदेश के झांसी स्थित महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज की एक तस्वीर ने प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी है। वायरल हो रही इस तस्वीर में एक छोटा बच्चा अपनी बीमार मां के लिए खून की बोतल थामे खड़ा है, जबकि उसका पिता स्ट्रेचर खींचकर महिला को एक्स-रे विभाग तक ले जाने को मजबूर है।

यह दृश्य न केवल मानवता को झकझोर देने वाला है, बल्कि सरकारी अस्पतालों की लापरवाही और संवेदनहीनता का उदाहरण भी है। परिजनों के अनुसार, महिला को समय पर इलाज नहीं मिला, जिसकी वजह से उसकी हालत गंभीर होती गई और अंततः उसकी मृत्यु हो गई।

घटना सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रशासन हरकत में आया। सीएमएस डॉ. सचिन माहुर ने प्राथमिक जांच करवाई, जिसमें लापरवाही उजागर हुई। इसके आधार पर पांच कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

यह घटना एक बार फिर से साबित करती है कि सरकारी अस्पतालों में व्यवस्थाएं कितनी बदहाल हैं और आम जनता किस हाल में इलाज के लिए जूझ रही है। सोशल मीडिया पर यह मामला तीखी प्रतिक्रिया बटोर रहा है और लोग जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox