
दिल्ली/अनीशा चौहान/- अलॉइंस महासचिव रणबीर सिंह ने देशप्रेम और सेवा भावना की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक ईमेल भेजकर फिर से बिना वेतन देशसेवा करने की इच्छा व्यक्त की है। रणबीर सिंह द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई है। उन्होंने बताया कि इस ईमेल की प्रतिलिपि केंद्रीय गृह सचिव, डीजी सीआरपीएफ और वार्ब चेयरमैन को भी प्रेषित की गई है।
रणबीर सिंह ने अपने ईमेल में उल्लेख किया है कि वे जीवन के 70वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं और उन्होंने अपने 37.5 वर्षों की सेवा के दौरान केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) में विभिन्न चुनौतियों का डटकर सामना किया। पंजाब में आतंकवाद, उत्तर-पूर्व में उग्रवाद, जम्मू-कश्मीर में दहशतगर्दी और छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ लड़ते हुए उन्होंने 2012 में सब-इंस्पेक्टर पद से सेवानिवृत्ति ली।
उन्होंने यह भी बताया कि उन्होंने लेह-लद्दाख की ऊँचाई से लेकर अंडमान-निकोबार के सुदूर द्वीपों तक कानून व्यवस्था को बनाए रखने में अपनी भूमिका निभाई है।
रणबीर सिंह ने अपने पत्र में लिखा कि पहलगाम आतंकी हमले और देश के मौजूदा हालात को देखते हुए, जब भारत ने दुश्मन के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल हमले किए हैं, तो उनके मन में बार-बार यह भावना आ रही है कि वे एक बार फिर बिना वेतन देशसेवा करें। उन्होंने कहा कि यदि उनके खून का एक कतरा या प्राणों की आहुति भी देश के काम आ जाए, तो इससे बड़ा गौरव उनके लिए कुछ नहीं होगा।
रणबीर सिंह की यह भावना देश के हर नागरिक के लिए प्रेरणा है।





More Stories
सतपाल जी महाराज आध्यात्मिक गुरु के साथ साथ लोककल्याण की भावना के प्रतीक हैं – पुष्कर सिंह धामी
UP : सुल्तानपुर में अंकुरण रसोई के माध्यम से 300 जरूरतमंदों को मिला भोजन
कालकाजी गैंगरेप: जन्मदिन की खुशी चीखों में बदली, केक काटकर मंदिर गई थी किशोरी; पुलिसवाले बनकर आए थे दरिंदे
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त