द्वारका कोर्ट के बाद अब एसडीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका कोर्ट के बाद अब एसडीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

-करीब पूरा दिन चली पुलिस की जांच, कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नही मिली

द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- दिल्ली के जिला दक्षिण-पश्चिम के प्रशासनिक कार्यालयों में मंगलवार को उस समय हड़कंप मच गया जब नजफगढ़, द्वारका व कापसहेड़ा एसडीएम कार्यालयों को बम से उड़ाने की धमकी का ईमेल मिले। जिसके तुरंत बाद पुलिस अपनी जांच में जुट गई। वहीं दक्षिण-पश्चिम जिला के डीएम लक्ष्य सिंघल ने सभी से शांति व संयम बनाये रखने की अपील की। हालांकि कई घंटे चली पुलिस जांच में किसी भी कार्यालय में कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नही मिली। बता दें कि इससे पहले भी हाल ही में द्वारका कोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी मिल चुकी है। जिसकी जांच में भी पुलिस को कुछ भी संदिग्ध प्राप्त नही हुआ था।


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह 6ः45 बजे दक्षिण-पश्चिम के जिलाधिकारी कार्यालय को मेल प्राप्त हुआ जिसमें दावा किया गया था कि कापसहेड़ा, द्वारका व नजफगढ़ एसडीएम कार्यालयों में बम रखे गए हैं। ईमेल मिलते ही पुलिस को सूचित किया गया और कापसहेड़ा पुलिस स्टेशन में इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई गई। रिपोर्ट के बाद बम निरोधक दस्ता, दिल्ली अग्निशमन सेवा, एनडीएमए, और डीडीएमए की टीम मौके पर पंहुची। जांच के लिए एहतियात के तौर पर सभी कार्यालयों तुरंत खाली कराया गया। करीब 4 से 5 घंटे टीमें सभी कार्यालयों के चप्पे-चप्पे की जांच करती रही लेकिन किसी भी कार्यालय में कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक वस्तु नही मिली। जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई लेकिन अभी भी कर्मचारी व लोग कार्यालयों में डरे सहमें से दिखाई दे रहे हैं।


इसी तरह 16 अपै्रल को भी द्वारका कोर्ट में कोर्ट नंबर 8, लेडी सीजेएम, साउथ वेस्ट, द्वारका कोर्ट के  नायब कोर्ट से सुबह 10.45 बजे एक ई-मेल के बारे में सूचना मिली थी जिसमें कोर्ट परिसर में बम रखने का दावा किया गया था। पुलिस को इस मामले में भी जांच के दौरान कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नही मिली थी।
एक सप्ताह के अंतराल में अब एसडीएम कार्यालयों को मिली सूचना के बाद पुलिस पूरी तरह से सक्रिय हो गई है और नए सिरे से विस्तृत जांच में जुट गई है। पुलिस अधिकारी की माने तो यह किसी की शरारत भी हो सकती है। लेकिन लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है तो पुलिस इसमें गहनता से जांच कर रही है।
           

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox