प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने गुरुद्वारा हरगोबिंदसर साहिब में 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

प्रकृति भक्त फाउंडेशन ने गुरुद्वारा हरगोबिंदसर साहिब में 1000 पौधे लगाने का लिया संकल्प

-प्रकृति भक्त फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुद्वारे की गुरु मां रजिद्र कौर को पौधा भेंट कर लिया संकल्प

नजफगढ़ मेट्रो न्यूज/शिवकुमार यादव/- प्रकृति भक्त फाउंडेशन के सदस्यों ने शुक्रवार को जीटी करनाल रोड पर स्थित गुरुद्वारा हरगोबिंदसर साहिब का दौरा किया। इस दौरान प्रकृति बॉक्स फाउंडेशन की टीम ने गुरुद्वारे की संस्थापक सदस्य रजिद्र कौर से मुलाकात की और उन्हें फाउंडेशन की तरफ से उपहार स्वरूप एक पौधा भेंट किया। गुरु मां के कहने पर फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुद्वारे में 1000 पौधे लगाने का संकल्प लिया। प्रकृति भक्त फाउंडेशन के इस संकल्प की गुरु मां ने प्रशंसा करते हुए कहा कि आपने मेरा दिल जीत लिया।
बता दें कि प्रकृति भक्त फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश शर्मा ने पूरी दिल्ली को हरा भरा बनाकर प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया हुआ है और अपने संकल्प को पूरा करने के लिए वह अपनी टीम के साथ स्थान का चयन करते हैं और फिर उसमें पौधारोपण करते हैं। प्रकृति भक्त फाउंडेशन अभी तक निस्वार्थ सेवा के तहत एक लाख से ज्यादा पौधे वितरित कर चुका है। शुक्रवार को प्रकृति भक्त फाउंडेशन के सदस्य शिवकुमार यादव, मुकेश भोगल, पंकज कुमार व भंवर सिंह ठाकुर ने गुरुद्वारा हरगोबिंदसर साहिब के कमेटी सदस्य कुलदीप सिंह मारवाह के निमंत्रण पर गुरुद्वारा का दौरा किया। इस दौरान फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरुद्वारे की संस्थापक सदस्य रजिद्र कौर से औपचारिक भेंट की और उन्हें अपनी संस्था के उद्देश्यों की जानकारी दी। फाउंडेशन के सदस्यों ने गुरु मां को एक पौधा भेंट किया और गुरुद्वारा परिसर में 1000 पौधे लगाने की पेशकश की जिस पर गुरु मां ने गुरुद्वारा संस्थापक बाबा हरपाल धारीवाल की तरफ से तुरंत हामी भर दी। इस अवसर पर गुरुद्वारा कमेटी के सेवक कुलदीप सिंह मारवाह सतविंदर सिंह धींगड़ा और परविंदर कौर भी उपस्थित रहे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox