नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/देश-दुनिया/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दुनिया में कोरोना का कहर थमने का नाम नही ले रहा है। हालांकि दुनिया भर के वैज्ञानिक व जीवाणु विशेषज्ञ कोरोना को मात देने के लिए इसका तोड़ ढूुढने में लगे है लेकिन वहीे कोरोना भी अभी तक कई रूप बदल चुका है। रोजाना इसके नये-नये लक्षण सामने आ रहे है। जिससे परेशानी घटने की बजाये बढ़ती ही जा रही है। जिसे देखते हुए अब विश्व स्वास्थ्य संगठन ने इस वायरस के और लक्षण को लेकर सचेत किया है।
डब्लयूएचओ के अनुयार अब से अगर आपको भी बोलने में दिक्कत आये तो इसे नजरंदाज नहीं करें क्योंकि ये कोरोना वायरस का गंभीर लक्षण हो सकता है। इससे पहले कोरोना के लक्षण खांसी, जुकाम, बुखार सिर दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ और आँखें लाल हो जाना पैरों में घाव जैसे लक्षण सामने आये थे।
गौरतलब है कि कोरोना के अब नए नए लक्षण आने से लोगों की नींद उड़ती जा रही है. देश में लगातार बढ़ रहे मरीजों के बाद अब ये समय बेहद सावधानी बरतने का है। सरकार और लॉकडाउन के सभी नियमों का पालन कर सावधानी बरतें और कोई भी लक्षण लगे तो तुरंत ही इसका उपचार और टेस्ट करवाएं। भारत में भी अब रोजाना कोरोना से संक्रमित लोगों की संख्या रोजाना हजारों के रूप में तेजी से बढ़ रही है कि आप अंदाजा नहीं लगा सकते। जहाँ एक ओर सरकार लगातार इस बीमारी से बचने के लिए बड़े कदम उठा रही हैं वहीँ दूसरी ओर इस बीमारी का प्रकोप कम नही हो रहा है। जानकारी के लिए बता दें भारत में पिछले 24 घंटो में 4987 लोग इस वायरस से संक्रमित हुए हैं, जिसके बाद देश में अब कोरोना के मरीजों की संख्या 90 हजार के पार हो गयी है.


More Stories
NEET विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, विपक्ष ने बताया छात्रों की जीत
दिल्ली पुलिस ने दो शातिर स्नैचर दबोचे, 8 चोरी के वाहन और देसी पिस्टल बरामद
”मनोज कुमार की प्रेरणा ने बदली जिंदगी, लेखक कृष्ण गोपाल विद्यार्थी ने साझा किए भावुक संस्मरण”
”ऑपरेशन मिलाप के तहत द्वारका पुलिस ने तीन लापता बच्चों को सुरक्षित परिवार से मिलाया”
मोबाइल स्नैचिंग और वाहन चोरी करने वाला शातिर बदमाश गिरफ्तार
चोरी के मामले में फरार भगोड़ा आरोपी द्वारका पुलिस के हत्थे चढ़ा