फरीदाबाद में चार साल की मासूम को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार, लहूलुहान अवस्था में छोड़कर हुआ फरार

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 9, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

फरीदाबाद में चार साल की मासूम को दरिंदे ने बनाया अपनी हवस का शिकार, लहूलुहान अवस्था में छोड़कर हुआ फरार


मानसी शर्मा/-   हरियाणा के जिले फरीदाबाद के डबुआ थाना इलाके में गाजीपुर रोड स्थित राम वाटिका के पीछे सोमवार की देर शाम एक चार साल की मासूम बच्ची लहूलुहान अवस्था में मिली जो की खून से लतपत थी। आसपास के लोगों ने मासूम बच्ची को कपड़े से ढाका और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को बादशाह खान सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया। जहां पर बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।

बच्ची को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। बता दें बच्ची के साथ किसी अज्ञात द्वारा रेप को वारदात को अंजाम दिया गया है। बच्ची लावारिस अवस्था में बीते कल शाम को झाड़ियों में लावारिस और लहूलुहान हालत में मिली थी। आसपास के लोगों ने जब उसे लहूलुहान हालत में देखा तब उसे कपड़े से ढक दिया। फिलहाल, बच्ची का फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया, लेकिन बच्ची की हालत काफी नाजुक थी जिसके चलते उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन वहीं इस मामले में डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने बताया कि 4 साल की मासूम बच्ची के साथ किसी अज्ञात द्वारा बीते कल शाम दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का बादशाह खान सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल, बच्ची का फरीदाबाद केक इमेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना काफी निंदनीय है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox