
मानसी शर्मा/- हरियाणा के जिले फरीदाबाद के डबुआ थाना इलाके में गाजीपुर रोड स्थित राम वाटिका के पीछे सोमवार की देर शाम एक चार साल की मासूम बच्ची लहूलुहान अवस्था में मिली जो की खून से लतपत थी। आसपास के लोगों ने मासूम बच्ची को कपड़े से ढाका और इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची। पुलिस ने बच्ची को बादशाह खान सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण के लिए भिजवा दिया। जहां पर बच्ची की गंभीर हालत को देखते हुए बच्ची को फरीदाबाद के ही एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है।
बच्ची को फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया था। बता दें बच्ची के साथ किसी अज्ञात द्वारा रेप को वारदात को अंजाम दिया गया है। बच्ची लावारिस अवस्था में बीते कल शाम को झाड़ियों में लावारिस और लहूलुहान हालत में मिली थी। आसपास के लोगों ने जब उसे लहूलुहान हालत में देखा तब उसे कपड़े से ढक दिया। फिलहाल, बच्ची का फरीदाबाद के बादशाह खान सिविल अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कर लिया गया, लेकिन बच्ची की हालत काफी नाजुक थी जिसके चलते उसे इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन वहीं इस मामले में डीसीपी एनआईटी कुलदीप सिंह ने बताया कि 4 साल की मासूम बच्ची के साथ किसी अज्ञात द्वारा बीते कल शाम दुष्कर्म करने का मामला सामने आया था। जिसकी सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बच्ची का बादशाह खान सिविल अस्पताल में मेडिकल परीक्षण कराया गया। जहां पर उसके साथ दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। फिलहाल, बच्ची का फरीदाबाद केक इमेज अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना काफी निंदनीय है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए कई टीमों का गठन किया है जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा जिसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी।





More Stories
देहरादून में किराये के मकान में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़, महिला समेत चार गिरफ्तार
बहादुरगढ़ में 100 दिन में दिखने लगा मियावाकी जंगल का असर, पौधों की तेजी से बढ़ी लंबाई
दिल्ली के मायापुरी में फैक्ट्री में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर, राहत व बचाव कार्य पूरा
दिल्ली में प्रदूषण पर एक्शन प्लान तैयार, साउथ-वेस्ट और वेस्ट दिल्ली के हॉटस्पॉट्स की पहचान कर सख्त कार्रवाई के निर्देश
गुरुग्राम में बिजली कटौती पर बवाल, जाम लगाने वालों पर पुलिस का लाठीचार्ज; कई घायल
कुतुब विहार में जहरीली गैस का कहर, सेप्टिक टैंक में दम घुटने से ठेकेदार की मौत