आम आदमी पार्टी के दिग्गज हारे जानें दिल्ली की हॉट सीटों का हाल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 22, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आम आदमी पार्टी के दिग्गज हारे जानें दिल्ली की हॉट सीटों का हाल

प्रियंका सिंह / – दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के लिए मतगणना सुबह आठ बजे शुरू हुई। दिल्ली में आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका लगा है। भाजपा को रुझानों में बहुमत मिल गया है। राजधानी में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू हुई। चुनावी मैदान में 70 सीटों के लिए 699 उम्मीदवार थे। पाँच फरवरी को करीब 13 हजार से अधिक बूथों पर कुल 60.54% मतदान हुआ था। मतगणना केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी और पर्यवेक्षकों द्वारा की जा रही है।

नई दिल्ली विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी को यहाँ बड़ा झटका लगा है। नई दिल्ली सीट से पूर्व मुख्यमंत्री और आप प्रत्याशी अरविंद केजरीवाल हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा जीत गए हैं। कांग्रेस ने इस सीट से संदीप दीक्षित को चुनावी मैदान में उतारा था।

प्रवेश वर्मा ने जीत के बाद कहा,
“मैं सभी दिल्लीवासियों को बधाई और धन्यवाद देता हूँ। यह जीत प्रधानमंत्री मोदी और दिल्ली की जनता की जीत है।”

कालकाजी विधानसभा सीट
इस सीट से आम आदमी पार्टी की प्रत्याशी आतिशी ने भाजपा के रमेश बिधूड़ी को हराकर जीत दर्ज की। कांग्रेस ने यहाँ से अलका लांबा को टिकट दिया था, जिससे यह सीट काफी चर्चित रही।

जंगपुरा विधानसभा सीट
यहाँ से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी मनीष सिसोदिया हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी तरविंदर सिंह मारवाह ने जीत दर्ज की।

करावल नगर विधानसभा सीट
भाजपा प्रत्याशी कपिल मिश्रा ने आम आदमी पार्टी के मनोज त्यागी को हराकर जीत दर्ज की।

पटपड़गंज विधानसभा सीट
इस सीट पर भाजपा के रवींद्र सिंह नेगी ने आम आदमी पार्टी के अवध ओझा को हराया।

बल्लीमारान विधानसभा सीट
दिल्ली सरकार के कैबिनेट मंत्री इमरान हुसैन ने भाजपा के कमल बागड़ी को हराकर जीत दर्ज की।

बाबरपुर विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी गोपाल राय ने भाजपा के अनिल वशिष्ठ को हराया।

ग्रेटर कैलाश विधानसभा सीट
यहाँ से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सौरभ भारद्वाज हार गए हैं। भाजपा प्रत्याशी शिखा राय ने उन्हें हराया।

शकूरबस्ती विधानसभा सीट
भाजपा प्रत्याशी करनैल सिंह ने आम आदमी पार्टी के सत्येंद्र जैन को हराया।

ओखला विधानसभा सीट
आम आदमी पार्टी प्रत्याशी अमानतुल्लाह खान ने भाजपा के मनीष चौधरी को हराया।

बिजवासन विधानसभा सीट
भाजपा प्रत्याशी कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के सुरेंद्र भारद्वाज को हराया।

रोहिणी विधानसभा सीट
भाजपा प्रत्याशी विजेंद्र गुप्ता ने आम आदमी पार्टी के प्रदीप मित्तल को हराया।

वजीरपुर विधानसभा सीट
भाजपा प्रत्याशी पूनम शर्मा ने आम आदमी पार्टी प्रत्याशी राजेश गुप्ता को हराया।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox