सपना चौधरी के एक काम ने बदल दी उसकी छवि

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणवी डांसर सपना चौधरी लटके झटके ही नहीं मारती बल्कि समाज सेवा से जुड़े कार्यों में भी पूरी दिलचस्पी लेती है। जी हां सपना के एक काम ने उसकी अलग ही छवि बना दी हैं।
                                 दरअसल सोमवार को सपना चौधरी नजफगढ़ थाने पहुंची और वहां गरीबों व जरूरतमंदों के लिए थाने में बनाए जा रहे भोजन में अपना सहयोग देते हुए श्रमदान किया। इस मौके पर सपना ने अपने हाथों से न केवल पूरियां बनाई बल्कि थाना कर्मियों के साथ मिलकर भोजन वितरण के कार्य में भी हाथ बंटाया। हालांकि उनके साथ थाने की महिला पुलिसकर्मी भी रोजाना की तरह काम करती रही। इतना ही नहीं सपना चौधरी ने थाने में चल रहे भोजन वितरण के कार्य व पुलिस कर्मियों की सेवा भावना की प्रशंसा भी की।

सपना चौधरी गरीबों व जरूरतमंदों के लिए भोजन बनाने में अपना सहयोग देतेे हुए।

उन्होंने कहा कि पुलिस का यह रूप अवश्य ही समाज में बड़े बदलाव का संकेत है जिसके लिए वह सभी का आभार व्यक्त करती हैं। सपना चौधरी द्वारा यूं थाने में आकर भोजन बनाने के कार्य में सहयोग करने से उनका एक अलग ही मानवीय रूप देखने को मिला है। लोगों को अब यकीन हो गया है कि सपना चौधरी सिर्फ लटके झटकों में ही माहिर नही है बल्कि समाज से जुड़े दूसरे कार्यों को भी बखूबी करना जानती है। हालांकि सपना चौधरी ने हरियाणी रागनियों पर डांस कर ख्याती प्राप्त की है और जिसके दम पर वह बिग बोस तक में अपना रूतबा कायम कर आई है। सपना अब धीरे-धीरे राजनीति में भी पैर जमाने की भी कोशिश कर रही है। अब देखना ये है कि आज के इस नये अंदाज के बाद सपना का अगला कदम क्या होगा। इस मौके पर थानाध्यक्ष सुनील कुमार व एसीपी नजफगढ़ विजय सिंह ने उनके थाने में पहुंचकर पुलिसकर्मियों का सहयोग करने व हौसला अफजाई के लिए उनका आभार जताया है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox