क्या है DEEP TECH? वित्त मंत्री ने इसके लिए फंड ऑफ फंड्स का किया ऐलान

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
August 18, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या है DEEP TECH? वित्त मंत्री ने इसके लिए फंड ऑफ फंड्स का किया ऐलान

मानसी शर्मा/- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट पेश किया। इस बजट में खासतौर पर टेक्नोलॉजी और इनोवेशन के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की गई हैं। खासकर, डीप टेक (Deep Tech) को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने ‘फंड ऑफ फंड्स’ की योजना बनाई है। वित्त मंत्री ने बजट भाषण में कहा कि सरकार डीप टेक के क्षेत्र में इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए फंड ऑफ फंड्स स्थापित करेगी। इसके अलावा, अगले पांच साल में IIT और IISc में तकनीकी शोध के लिए 10हजार फेलोशिप प्रदान की जाएंगी।

इस पहल का उद्देश्य इन संस्थानों में रिसर्च को प्रोत्साहित करना और युवा शोधकर्ताओं को अवसर देना है। साथ ही, सरकार 20,000करोड़ रुपये का आवंटन प्राइवेट सेक्टर में रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देने के लिए करेगी। डीप टेक का महत्व और इसके निवेश की चुनौतियां डीप टेक, यानी गहरे तकनीकी इनोवेशन, जैसे एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस), बायोटेक्नोलॉजी, नैनोटेक्नोलॉजी, और रोबोटिक्स, पर आधारित होते हैं। इन क्षेत्रों में शोध और विकास के लिए समय और संसाधनों की आवश्यकता होती है, इसलिए निजी क्षेत्र का निवेश इसमें कम रहता है। सरकार का यह कदम इन क्षेत्रों में रिसर्च को प्रोत्साहित करने और निवेश बढ़ाने के लिए अहम है। प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप और नई योजनाएं प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप योजना के तहत पांच सालों में 10,000फेलोशिप प्रदान की जाएंगी।

इसके अतिरिक्त, सरकार ने नैशनल जियोस्पेशल मिशन की शुरुआत की है, जिसका उद्देश्य भूमि रिकॉर्ड्स, शहरी योजना और इंफ्रास्ट्रक्चर डिजाइन पर शोध करना है। सरकार ने 500करोड़ रुपये का बजट सेंटर ऑफ एक्सीलेंस इन AI फॉर एजुकेशन के लिए आवंटित किया है। इस योजना का उद्देश्य शिक्षा में एआई का उपयोग बढ़ाना है, ताकि कृषि, स्वास्थ्य और स्मार्ट शहरों जैसे क्षेत्रों में सुधार किया जा सके।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox