सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को बना दिया उत्तम प्रदेश- गौवर्धन यादव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश को बना दिया उत्तम प्रदेश- गौवर्धन यादव

प्रयागराज में जारी महाकुंभ के सफल आयोजन से प्रदेश में आज बज रहा सनातन का डंका -यूपी के चंहुमुखी विकास को लेकर डबल इंजन की सरकार कर रही प्रशंसनीय काम

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/शिव कुमार यादव/- यूपी के गौरव व विकास को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाने के लिए उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 6 विशिष्ठ लोगों में श्रीकृष्णा पिकल्स की चेयरपर्सन श्रीमति कृष्णा यादव को यूपी गौरव अवार्ड से सम्मानित करने के दौरान श्रीकृष्णा पिकल्स के सीईओ एवं कृष्णा यादव के पति गौवर्धन यादव ने सीएम योगी से भेंट की और श्रीमति कृष्णा यादव को यूपी गौरव अवार्ड से सम्मानित करने पर सीएम योगी का आभार प्रकट किया। भेंट के दौरान यूपी सरकार की योजनाओं की तारीफ करते हुए श्री गौवर्धन यादव ने कहा कि सीएम योगी के कुशल नेतृत्व व अथक प्रयासों ने आज उत्तर प्रदेश को उत्तम प्रदेश बना दिया है।

उन्होने आगे कहा कि यह वही यूपी है जहां कुछ समय पहले तक अपराधियों का बोलबाला था लेकिन आज यूपी में अमन चैन की बयार बह रही है। सीएम योगी के नेतृत्व में प्रयागराज में जारी महांकुभ के सफल आयोजन से प्रदेश में आज सनातन का डंका बज रहा है। या यूं कहें कि यूपी ने अपनी असली पहचान को वापस पा लिया है।

क्योंकि यूपी हमेशा ही सनातन की पथ प्रदर्शक रही है। यह ऋषि मुनियों की धरती के साथ-साथ भगवान राम व कृष्ण की भी जन्म स्थली है। भगवान बुद्ध व भगवान महावीर ने भी इसी धरती पर जन्म लिया है। जिसकारण यूपी का गौरव और अधिक बढ़ जाता है। बीच का काफी समय यूपी के लिए ठीक नही रहा। यहां तक कि आजादी के बाद भी यूपी को उसका असली गौरव हासिल नही हो पाया लेकिन जब से यूपी में योगी जी मुख्यमंत्री बने है तब से यूपी धीरे-धीरे अपने असली गौरव की तरफ लौटा है और अब भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा और प्रयागराज में जारी महाकुंभ के सफल आयोजन ने यूपी में पूरी तरह से सनातन की ज्वाला को प्रज्ज्वलित कर दिया है।

उन्होने श्रीकृष्णा पिकल्स को यूपी गौरव अवार्ड देने को लेकर कहा कि सीएम योगी जी के इस कार्य से उन्हे अपनेपन का अहसास हुआ है कि जिस मिट्टी से वह जुड़े है वहां की सरकार ने उन्हे भूलाया नही है बल्कि एकबार फिर उसी मिट्टी से जोड़ दिया है और अपनी बेटी को यह सम्मान देकर उन्हे किसानों का प्रेरणा स्रोत बना दिया है। वह सीएम योगी जी व उनकी सरकार का दिल से आभार प्रकट करते हैं।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox