आतंकवाद से लेकर समुद्री सुरक्षा तक, जानें PM मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कौन-कौन से बड़े फैसले लिए?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
May 5, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

आतंकवाद से लेकर समुद्री सुरक्षा तक, जानें PM मोदी और इंडोनेशियाई राष्ट्रपति ने कौन-कौन से बड़े फैसले लिए?

मानसी शर्मा/-  इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो भारत के 76वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हैं। उन्होंने अपनी पहली भारत यात्रा 23जनवरी 2025को दिल्ली में शुरू की। 25जनवरी 2025को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति सुबियांतो के बीच दिल्ली के हैदराबाद हाउस में प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई। इस दौरान भारत और इंडोनेशिया के बीच कई महत्वपूर्ण समझौतों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए। बैठक के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “भारत के पहले गणतंत्र दिवस पर इंडोनेशिया मुख्य अतिथि था। अब जब हम गणतंत्र के 75वर्ष मना रहे हैं, इंडोनेशिया इसका हिस्सा बना है।” उन्होंने राष्ट्रपति सुबियांतो का भारत में स्वागत करते हुए कहा कि 2018में उनकी इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के संबंधों को मजबूत किया गया था। अब रक्षा क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने के लिए डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग में साझेदारी की जाएगी। समुद्री सुरक्षा और रेस्क्यू सहयोग को और बेहतर किया जाएगा।

पीएम मोदी ने बताया कि पिछले वर्ष भारत-इंडोनेशिया का द्विपक्षीय व्यापार 30बिलियन डॉलर से ऊपर पहुंच चुका है। शांति, सुरक्षा और समृद्धि के लिए साझेदारी प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “आसियान और Indo-Pacific क्षेत्र में इंडोनेशिया हमारा महत्वपूर्ण साझेदार है। दोनों देश शांति, सुरक्षा, समृद्धि और नियम आधारित व्यवस्था को बनाए रखने के लिए प्रतिबद्ध हैं।” उन्होंने यह भी कहा कि भारत और इंडोनेशिया के संबंध हजारों वर्षों पुराने हैं, और इन संबंधों का उदाहरण रामायण, महाभारत और बाली जात्रा जैसी सांस्कृतिक धरोहरों में मिलता है, जो दोनों देशों के बीच गहरे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक रिश्तों को दर्शाती हैं। इंडोनेशिया के राष्ट्रपति का भारत में स्वागत इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद अपनी कृतज्ञता व्यक्त की। उन्होंने कहा, “भारत में मेरी पहली राजकीय यात्रा में मिले सम्मान के लिए मैं आभारी हूं। प्रधानमंत्री मोदी और उनकी सरकार के साथ गहन चर्चा हुई, और हम आर्थिक सहयोग को बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास करेंगे।”

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox