
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली में कोरोना बिमारी के चलते लागू लॉक डाउन में रोजाना पांच लाख लोगों को खाना खिलाकर इस्काॅन मंदिर की कोरोना किचन ने देश में एक नया इतिहास रच दिया है। जिसे देखते हुए आज देश में श्रेष्ठ कार्यों के लिए रिकॉर्ड दर्ज करने वाली संस्थान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने पिछले पांच दिनों में हर चीज को जाँचा परखा उसके बाद आज डिस्ट्रिक्ट मैजिस्ट्रेट राहुल देव सिंह और दिल्ली सरकार के दूसरे अधिकारियों की मौजूदगी में ये सम्मान इस्कॉन मंदिर द्वारका को दिया गया।
कोरोना लाॅक डाउन में गरीब और जरूरतमंद लोगों के लिए खाना मुहैया कराने को लेकर बड़ा इस्काॅन मंदिर के नाम बड़ा रिकॉर्ड कायम हो गया। पांच हजार लोगों के खाने की शुरुआत के साथ ही इस्कॉन की किचन में बढ़ते-बढ़ते आज पांच लाख लोगों को खाना खिलाने का काम किया जा रहा है जिसको लेकर रिकॉर्ड दर्ज करने वाली संस्थान इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड के अधिकारियों ने इसका नाम दर्ज किया है। यहां बता दें कि दिल्ली सरकार की हंगर लाईन का प्रोजेक्ट इस्कॉन किचन से ही चलता है।
पूरे हाई टेक तरीके से चलता है प्रोजेक्ट
ई रिक्शाओं को जीपीएस सिस्टम से लैश किया गया है।साथ ही किचन में जो खाना बनता है वो सुपर फूड के तौर पर तैयार किया जाता है हर्ब्स के द्वारा जिससे खाने वाले का इम्यून सिस्टम बढ़ता है जो कोरोना से लड़ने में मदद करता है।
साउथ वेस्ट के डीएम राहुल सिंह ने बताया कि देश में लॉकडाउन के बाद से दिहाड़ी मजदूरों और गरीबों को खाना उपलब्ध कराने की सबसे बड़ी चुनौती प्रशासन के सामने थी. जिसके बाद प्रशासन ने द्वारका इस्कॉन टेंपल से अनुरोध किया पांच हजार से खाने की शुरुआत होकर पांच लाख तक पहुंच गई। उन्होंने कहा की ये रिकॉर्ड हमेशा हिस्ट्री में याद रखा जाएगा।
फूड फॉर लाइफ इस्कॉन के चेयरमैन पीयूष गोयल ने कहा कि इस सम्मान से इस्कॉन द्वारका ने इतिहास रचा है ओर आगे भी वो मानव जीवन को समर्पित रहेंगे। आशुतोष मित्तल (इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड) के अधिकारी ने कहा कि उन्होंने पूरे इस्कॉन किचन सिस्टम को परखा कई दिनों तक तमाम चीजें पैरामीटर्स पर खरी उतरी जिसके बाद ये सम्मान दिया गया।





More Stories
श्री बदरीनाथ धाम दर्शन को सपरिवार पहुंचे उद्योगपति एवं समाजसेवी सुशील कानौड़िया
एटीएम में लोहे की पट्टियां फंसाकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार
बुराड़ी के फ्लैट से 321 ग्राम हेरोइन बरामद, पति-पत्नी समेत तीन और पकड़े
दिल्ली पुलिस का ऑटो लिफ्टर गिरोह पर बड़ा प्रहार, 6 आरोपी गिरफ्तार; 38 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद
दिल्ली पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट में गैंग का कथित शूटर हथियारों के जखीरे के साथ गिरफ्तार
MCD सदन आप और कांग्रेस की महिला पार्षदों के बीच भिड़ंत, मेयर के माइक में तोड़फोड़ का आरोप