5 फरवरी को महाकुंभ में लगाएंगे पीएम मोदी आस्था की ‘डुबकी’

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

5 फरवरी को महाकुंभ में लगाएंगे पीएम मोदी आस्था की ‘डुबकी’

- राष्ट्रपति मुर्मू, उपराष्ट्रपति धनखड़, और अमित शाह के भी महाकुंभ में स्नान की आई तारीख

मानसी शर्मा/-  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आस्था की डूबकी लगाने संगम नगरी प्रयागराज जाएंगे। पीएम मोदी 5 फरवरी को महाकुंभ में ‘डुबकी’ (स्नान) लगाएंगे। वहीं देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी प्रयागराज के महाकुंभ में शामिल होने के लिए जाएंगी। सूत्रों के मुताबिक राष्ट्रपति 10 फरवरी को महाकुंभ पहुंचकर स्नान करेंगी। इसके अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ 1 फरवरी के महाकुंभ में शामिल होंगे। तीनों के महाकुंभ जाने का शेड्यूल जल्द जारी होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 27 जनवरी को महाकुंभ में शिरकत करेंगे। गृह मंत्री के प्रोग्राम का शेड्यूल भी जारी किया जा चुका है। इसमें संगम स्नान, गंगा पूजन और अधिकारियों के साथ बैठक शामिल है। गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को देखते हुए यूपी पुलिस और अन्य सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

45 करोड़ श्रद्धालुओं के आने का अनुमान

महाकुंभ में इस बार 45 करोड़ श्रद्धालुओं के पवित्र संगम में स्नान करने का अनुमान है। हर 12 साल बाद लगने वाले इस कुंभ में 144 साल बाद खास संयोग बन रहा है, क्योंकि अब तक 12 कुंभ पूरे हो चुके हैं। इसी वजह से इसे महाकुंभ कहा जा रहा है और इसमें आने वाला श्रद्धालुओं की संख्या पहले के किसी भी कुंभ से ज्यादा है। ऐसे में कुंभ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की गिनती के लिए यूपी सरकार ने हाईटेक उपकरणों का सहारा लिया है और इस बार AI बेस्ड कैमरे की मदद से लोगों की गिनती की जा रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox