महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

November 2026
MTWTFSS
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30 
November 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी, श्रद्धालुओं को बांटा महाप्रसाद

- इस्कॉन के साथ अडानी,ग्रुप का महाप्रसाद सेवा

मानसी शर्मा/- देश के मशहूर उद्योगपति गौतम अडानी महाकुंभ पहुंच गए हैं। उनके आगमन से पहले सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बड़े हनुमानजी मंदिर के आस-पास अतिरिक्त सुरक्षा बल तैनात किया गया है। महाकुंभ पहुंचे गौतम अडानी ने कहा कि मैं यहां आकर बहुत उत्साहित हूं। इस्कॉन शिविर में उनका फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। गौतम अडानी के साथ उनकी पत्नी प्रीति अडानी भी मौजूद है।श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांट रहे गौतम अडानी महाकुंभ में उद्योगपति गौतम अडानी श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांट रहे है। श्रद्धालुओं को महाप्रसाद बांटने का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। इंटरनेट यूजर्स गौतम अडानी की जमकर तारीफ कर रहे है और उन्हें सच्चा सनातनी बता रहे है। प्रसाद बांटने के बाद गौतम  अडानी  बड़े हनुमान जी के मंदिर के लिए रवाना होंगे। बता दें कि महाकुंभ का आज 9वां दिन है। अब तक 9 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने संगम में स्नान कर लिया है। मेला प्रशासन द्वारा जारी आंकड़े के मुताबिक दोपहर 12 बजे तक 27.41 लाख लोगों ने संगम में आस्था की डुबकी लगा ली है।

इस्कॉन के साथ अडानी ग्रुप का महाप्रसाद सेवा

बता दें कि अदाणी ग्रुप ने इंटरनेशनल सोसाइटी फॉर कृष्णा कॉन्शसनेस यानी इस्कॉन के साथ मिलकर महाकुंभ में प्रसाद बांटने का फैसला लिया है। महाप्रसाद सेवा महाकुंभ खत्म होने तक उपलब्ध रहेगी।अडानी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी थी और कहा था कि कुंभ सेवा की वो तपोभूमि है,जहां हर हाथ स्वतः ही परमार्थ में जुट जाता है। यह मेरा सौभाग्य है कि महाकुंभ में हम इस्कॉन इंडिया के साथ मिलकर श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद सेवा शुरू कर रहे हैं। इसमें मां अन्नपूर्णा के आशीर्वाद से लाखों लोगों को मुफ्त में भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

संगम नगरी में देश और दुनिया के नामचीन हस्तियां पहुंच रही है। Apple की मालकिन लॉरेन पॉवेल भी संगम में आस्था की डुबकी लगा चुकी हैं। 10 देशों का अंतरराष्ट्रीय प्रतिमंडल भी महाकुंभ का भ्रमण कर चुका है। इनमें से 21 विदेशी मेहमानों ने संगम में स्नान भी किया। इसके अलावा देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सांसद रवि किशन ने भी संगम में डुबकी लगाई। वहीं राजस्थान के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद भी महाकुंभ का भ्रमण कर चुके है। सीएम योगी अपने पूरे मंत्रिमंडल के साथ 22 जनवरी को त्रिवेणी संगम में आस्था की डुबकी लगाएंगे।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox