अचानक एम्स पंहुचे राहुल गांधी, ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों की सुनी समस्याऐं, बढ़ाया मदद का हाथ

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
September 8, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

अचानक एम्स पंहुचे राहुल गांधी, ठंड में फुटपाथ पर सो रहे लोगों की सुनी समस्याऐं, बढ़ाया मदद का हाथ

-कहा एम्स के बाहर नारकीय जीवन जीने को मजबूर लोग, सरकार बनी संवेदनशील

नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/- उपचार के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता का जीता जागता उदाहरण बन गया है दिल्ली का एम्स अस्पताल, ये कहना है राहुल गांधी का जो दिल्ली चुनाव के बीच अचानक एम्स अस्पताल पंहुच गए और वहां सड़को पर सोए गरीब मरीजो व उनके परिजनों की समस्याएं सुनी और हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। इसे लेकर एक वीडियो सामने आया है। जो स्वयं राहुल गांधी ने शेयर किया है।

राहुल गांधी ने पोस्ट किया
राहुल गांधी ने वीडियो के साथ लिखा कि एम्स के बाहर नरक। देशभर से आए गरीब मरीज और उनके परिवार एम्स के बाहर ठंड, गंदगी और भूख के बीच सोने को मजबूर हैं। उनके पास न छत है, न खाना, न शौचालय और न पीने का पानी। बड़े-बड़े दावे करने वाली केंद्र और दिल्ली सरकार ने इस मानवीय संकट पर आंखें क्यों मूंद ली हैं?

उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में लोग ऐसे फुटपाथ पर लेटे हुए हैं, मजाक बना रखा है। इस वीडियो में लोग इलाज के दौरान होने वाली समस्याओं के बारे में बता रहे हैं। साथ ही इस वीडियो में राहुल गांधी और तीमरदार की बातचीत भी दिखाई गई है। केंद्र व रारकार की लापरवाही के बीच पीस रहे मरीजों और उनके परिजनों से मिलने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि तो ये है आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूरदराज से आए लोग इस सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बातचीत की और उनकी समस्याएं सुनीं। कांग्रेस ने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर राहुल गांधी के एम्स दौरे का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में रायबरेली के सांसद राहुल गांधी भयंकर ठंड में फुटपाथ पर सो रहे मरीजों और उनके परिजनों से बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। इस दौरान कांग्रेस नेता ने लोगों से पूछा- आपको क्या दिक्कत है? इस पर परिजनों ने राहुल गांधी को अपनी समस्याएं बताईं।

कांग्रेस ने वीडियो साझा कर कहा कि इलाज के लिए महीनों का इंतजार, असुविधा और सरकार की असंवेदनशीलता- ये आज दिल्ली एम्स की सच्चाई है। हालात ये हैं कि अपनों की बीमारी का बोझ लिए दूर-दराज से आए लोग इस ठिठुरती सर्दी में फुटपाथ और सबवे पर सोने को मजबूर हैं। नेता विपक्ष राहुल गांधी ने इलाज का इंतजार करते उन मरीजों से मुलाकात कर उनसे बात की और उनकी परेशानियां सुनीं। पार्टी ने आगे लिखा- राहुल आपके हैं।

लोगों ने राहुल गांधी को बताईं अपनी समस्याएं
मरीज के परिजन ने राहुल गांधी को बताया कि उनकी बेटी की जांच हो गई और अब डॉक्टर देखेंगे। एक महीना होने वाला है। इससे पहले भी आया था। एक अन्य मरीज ने बताया कि अभी तक ऑपरेशन की डेट नहीं मिली है। इस पर राहुल गांधी ने पूछा- क्या इसकी मदद की जा सकती है? तो टीम ने जवाब दिया- हां।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox