
नई दिल्ली/अनीशा चौहान/- मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को घने से घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को घने से घना कोहरा छाया रहेगा। इसके लिए कोहरे का यलो अलर्ट जारी किया है। कुछ स्थानों पर सुबह स्मॉग, हल्के से मध्यम स्तर का कोहरा व धुंध रहने की संभावना है। शाम व रात में स्मॉग-धुंध का अनुमान है। ऐसे में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री के आस-पास पहुंच सकता है। राजधानी में पहाड़ों से आने वाली बर्फीली हवाओं ने ठंड के साथ घने कोहरे का प्रकोप बढ़ा दिया है। पालम एयरपोर्ट में शुक्रवार रात तीन बजे से लेकर सुबह छह बजे तक दृश्यता शून्य रही। वहीं, सफदरजंग एयरपोर्ट में सुबह साढ़े आठ बजे तक दृश्यता 800 मीटर दर्ज की गई।

शुक्रवार को दोपहर में धूप खिली। इससे कोहरे की चादर हट गई। लोगों ने गुगुनी धूप का आनंद लिया। शाम होने के साथ ही कोहरे ने एक बार फिर अलग-अलग इलाकों को अपने आगोश में ले लिया। ऐसे में धीरे-धीरे दृश्यता फिर कम होने लगी। न्यूनतम तापमान 1.2 डिग्री सेल्सियस अधिक के साथ 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, अधिकतम तापमान सामान्य से 1.6 डिग्री कम रहा, जोकि 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। रिज व पालम में न्यूनतम तापमान अन्य केंद्र के मुताबिक सबसे कम दर्ज किया गया। यहां न्यूनतम तापमान 8.4 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं, आया नगर और लोधी रोड में 8.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। साथ ही, हवा में नमी का स्तर 76 फीसदी के साथ 100 फीसदी तक रहा।





More Stories
मांडोठी गोलीकांड: 24 घंटे में पति-पत्नी गिरफ्तार, रिवॉल्वर, डोगा गन और 15 कारतूस बरामद
शादीशुदा महिलाओं के 500 ग्राम सोने पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा स्पष्टीकरण, स्रोत बताने से नहीं मिलेगी छूट
कॉमनवेल्थ कराटे चैंपियनशिप में मोहित यादव ने जीता कांस्य पदक, अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया देश का गौरव
प्रधानमंत्री ने दिवाली पर की अर्धसैनिक बलों की वीरता की सराहना, लेकिन पुरानी पेंशन बहाली पर साधी चुप्पी :
ठगी और चोरी की वारदातों में शामिल दो शातिर आरोपी गिरफ्तार, 300 से ज्यादा CCTV कैमरों की फुटेज खंगालकर पहुंची पुलिस
महिला से जुड़े अपराध के मामले में फरार चल रहा घोषित अपराधी गिरफ्तार, द्वारका पुलिस को मिली सफलता