‘हमारी गारंटी पर बीजेपी दिल्ली का चुनाव लड़ रही…’, BJP के संकल्प पत्र पर अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 25, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

‘हमारी गारंटी पर बीजेपी दिल्ली का चुनाव लड़ रही…’, BJP के संकल्प पत्र पर अरविंद केजरीवाल ने कसा तंज

मानसी शर्मा/-  दिल्ली की 70विधानसभा सीटों के लिए 5फरवरी को चुनाव होने है। जिसके नतीजे 8फरवरी को घोषित होंगे। इसी बीच, आज बीजेपी ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी किया। जिसमें कई वादे किए गए है। जिस पर आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस संबोधित करते हुए तंज कसा है। उन्होंने बीजेपी के संकल्प पत्र को आम आदमी पार्टी के किए गए काम और वादों की नकल बताया। अरविंद केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने आज बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया।

उन्होंने ऐलान किया कि वे भी ‘फ्री वाली रेवड़ी’ देंगे। अगर ऐसा ही है तो फिर हमारी योजनाओं को फ्री वाली रेवड़ी कहकर देश भर में उसकी आलोचना क्यों करते थे? क्यों कहते थे कि केजरीवाल गलत है? मोदी जी और बीजेपी कहे कि फ्री वाली रेवड़ी से कोई खजाने को कोई नुकसान नहीं है, फ्री वाली रेवड़ी भगवान का प्रसाद है।’ क्या कहता है बीजेपी का संकल्प पत्र? बता दें, बीजेपी ने अपना संकल्प पत्र जारी करते हुए यह ऐलान किया कि अगर वह दिल्ली की सत्ता में आती है तो मौजूदा सरकार की ओर से चलाई जा रही सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को तो जारी रखेगी ही, साथ ही महिलाओं को 2,500रुपये की सम्मान राशि भी देगी। इसी के साथ पार्टी ने विधानसभा चुनाव जीतने पर 500रुपये में एलपीजी सिलेंडर और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 2,500रुपये पेंशन की भी घोषणा की।

बीजेपी ने संकल्प पत्र-1किया जारी पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए संकल्प पत्र-1जारी करते हुए कहा कि सत्ता में आने पर मंत्रिमंडल की पहली बैठक में महिला समृद्धि योजना (2500रुपये प्रति महीने) और आयुष्मान भारत योजना लागू करने को मंजूरी देगी। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत दिल्ली के लोगों को राज्य सरकार की तरफ से पांच लाख रुपये का अतिरिक्त स्वास्थ्य कवर भी दिया जाएगा। इस योजना के तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये प्रतिवर्ष का स्‍वास्‍थ्‍य बीमा कवर दिया जाता है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox