क्या रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद से की सगाई, खबर में कितना है सच?

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

क्या रिंकू सिंह ने समाजवादी पार्टी की सांसद से की सगाई, खबर में कितना है सच?

मानसी शर्मा/-  भारतीय क्रिकेट टीम के प्रसिद्ध बल्लेबाज रिंकू सिंह ने उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सांसद प्रिया सरोज से सगाई कर ली है। दोनों की यह जोड़ी इन दिनों मीडिया और फैन्स के बीच चर्चा का विषय बनी हुई है। रिंकू सिंह ने क्रिकेट में अपनी शानदार क्षमता से पहचान बनाई है, और अब वे अपने निजी जीवन में भी एक नया कदम बढ़ा रहे हैं। प्रिया सरोज मछली शहर की युवा सांसद और सुप्रीम कोर्ट की वकील प्रिया सरोज ने महज 25साल की उम्र में मछली शहर से लोकसभा चुनाव जीतकर सांसद बनने का कीर्तिमान हासिल किया था। इसके अलावा, उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में वकील के तौर पर भी काम किया है और दिल्ली यूनिवर्सिटी से अपनी पढ़ाई पूरी की है। प्रिया ने बीजेपी के दिग्गज नेता बीपी सरोज को हराकर लोकसभा सीट पर जीत दर्ज की थी। उनकी राजनीति में मजबूत पृष्ठभूमि है, क्योंकि उनके पिता तूफानी सरोज भी तीन बार मछली शहर से सांसद रह चुके हैं। रिकू सिंह हैं कमाल क्रिकेटर रिंकू सिंह बाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज हैं।

उन्होंने हाल के वर्षों में भारतीय क्रिकेट टीम के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। वह 30 T20मैचों में 46से अधिक की औसत से 507रन बना चुके हैं। उनका स्ट्राइक रेट 160से ज्यादा है, जो उनकी बल्लेबाजी की ताकत को साबित करता है। इसके अलावा, रिंकू ने 2वनडे मैच भी खेले हैं और आईपीएल में कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए एक अहम खिलाड़ी के रूप में अपनी जगह बनाई है। आईपीएल 2025के लिए उन्हें कोलकाता नाइट राइडर्स ने रिटेन किया है, और इस सीजन में उन्हें 13करोड़ रुपये मिलेंगे। रिंकू और प्रिया की सगाई ने मीडिया और फैन्स के बीच खासा उत्साह पैदा किया है। अब सभी की नजरें इस जोड़ी के आने वाले जीवन पर हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि वे किस नई सफलता को हासिल करते हैं।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox