नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- बुधवार को करीब 11 बजे टीकरी बार्डर स्थित पीवीसी मार्केट के एक गोदाम में अचानक आग लग गई। गर्मी के चलते आग ने भयंकर रूप ले लिया, जिसका धुंआ व लपटे कई मील तक देखी गई। हालांकि गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर राख हो गया लेकिन किसी के हताहत होने की अभी तक कोई खबर नही है। उधर आग की सूचना मिलते ही स्थानिय पुलिस व अग्निशमन विभाग की 30 गाड़िया मौके पर पंहुची और आग बुझाने में लगी रही। गोदाम में आग किन कारणों से लगी और गोदाम में क्या सामान था इसका अभी पता नही चल पाया हैं। पुलिस मौका मुआयना कर रही है।


More Stories
डीएवी पब्लिक स्कूल के नन्हे-मुन्नों ने लिया रेन डांस का मजा
डीएवी पब्लिक स्कूल के बच्चों ने मदर्स डे पर की दिल छूने वाली गतिविधि
नजफगढ़ में ड्रग्स माफियाओं के अवैध निर्माण पर चला पीला पंजा
द्वारका में चल रहा सह-योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर
खेती व किसान के हित में दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला सराहनीय थान सिंह यादव
नाइट रनर दिल्ली 2026 में बीआरजी का दबदबा