उत्तराखंड/पौड़ी/अनीशा चौहान/- उत्तराखंड के पौड़ी शहर से केंद्रीय विद्यालय जाने वाले मोटर मार्ग पर एक भयावह बस दुर्घटना हुई, जिसमें चार लोगों की मौत हो गई और 15 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा पौड़ी तहसील के कोठार बेंड के पास हुआ, जहां बस अनियंत्रित होकर लगभग 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे के बाद बस में चीख-पुकार मच गई, और स्थानीय लोग तुरंत बचाव कार्य में जुट गए।
हादसे का विवरण और बचाव कार्य
मिनी बस, संख्या UK12PB0177, पौड़ी बस अड्डे से केंद्रीय विद्यालय होते हुए श्रीनगर की ओर लगभग 3 बजे रवाना हुई थी। यह दुर्घटना करीब 4 बजे हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, बस में लगभग 20 यात्री सवार थे। इस दुर्घटना में चार यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाकी को गंभीर चोटों के साथ पौड़ी जिला चिकित्सालय भेजा गया। गंभीर रूप से घायल लोगों को श्रीनगर के उप जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान घटनास्थल पर पहुंचे और बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने परिवहन विभाग को हादसे के कारणों की जांच करने को कहा और यह सुनिश्चित किया कि पीड़ितों को हर संभव सहायता दी जाए।
उत्तराखंड स्पीकर ने जताया शोक
उत्तराखंड विधानसभा की स्पीकर रितु खंडूरी ने इस दुखद हादसे पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “पौड़ी-सत्यखाल-देवलचौंरी मार्ग पर बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से कुछ यात्रियों के हताहत होने का अत्यंत दुःखद समाचार प्राप्त हुआ।” उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन घड़ी में सहनशक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही, उन्होंने बाबा सिद्धबली जी से घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
यह हादसा पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल बना हुआ है, और लोग पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।


More Stories
‘हनुमान अंश’ के बाद प्रेमानंद जी महाराज पर बनेगी ‘राधा अंश’! विराट कोहली-अनुष्का शर्मा होंगे फिल्म का हिस्सा
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
ऑपरेशन मिलाप के तहत लापता बच्चे को पुलिस ने सकुशल परिजनों से मिलाया
दहेज मामले में वांछित दो घोषित अपराधी गिरफ्तार