द्वारका जेलबेल सेल के ने पकड़ा एक दुर्दांत अपराधी

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 19, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

द्वारका जेलबेल सेल के ने पकड़ा एक दुर्दांत अपराधी

-आरोपी से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद, चोरी व आर्म्स एक्ट के दो मामलों में रहा है संलिप्त

नई दिल्ली/द्वारका/अनीशा चौहान/- द्वारका जेलबेल टीम ने सेक्टर-16 बी द्वारका से एक दुर्दांत अपराधी को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने आरोपी से एक देशी पिस्तौल व एक जिंदा कारतूस बरामद किया है। आरोपी पहले भी आर्म्स एक्ट व चोरी के मामले  में शामिल रहा है। पुलिस ने आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

इस संबंध में द्वारका डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि नो गन्स-नो गैग्स अभियान के तहत पुलिस को एक गुप्त सूचना मिली थी कि एक दुर्दांत अपराधी द्वारका सेक्टर-16 बी में घूम रहा है। सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए एसीपी रामअवतार के मार्गदर्शन व जेलबेल इंचार्ज विवेक मंडोला के नेतृत्व में एएसआई हंस, एचसी महेश, प्रदीप, सिपाही कुलवंत सिंह, रोहित, जयदीप की एक टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए द्वारका के सेक्टर-16 बी में जाल बिछाया और एक व्यक्ति मो. सईदार पुत्र मो. हैदर को द्वारका आईटीबीपी स्कूल के पास से पकड़ लिया। आरोपी की तलाशी लेने पर आरोपी ने पर उसके पास से एक देशी पिस्तौल और एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया। इसके बाद आरोपी मो. सईदार के खिलाफ अवैध आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।                                                                                                                                                                                                            
पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि परिवार की कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वह बुरी आदतों और अपराधों में लिप्त हो गया था। इसके अलावा आरोपी ने खुलासा किया कि वह कम समय में अधिक पैसा कमाना चाहता था, चाहे वह अवैध गतिविधियों के माध्यम से क्यों न हो।  

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox