नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- कोरोना वायरस के चलते लाॅक डाउन में बंद देश की जनता को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। सरकार ने लोगों की परेशानी व बजट को न बिगड़ने देने के लिए एलपीजी गैस सिलेंडर पर भारी कमी की है। सरकार का मानना है कि लोग लाॅक डाउन के कारण परेशान न हो और उन्हे हर जरूरत की चीज आसानी से उपलब्ध हो यही मकसद है।
बता दें कि देश ही नहीं बल्कि दुनियाभर की जनता इस समय कोरोना वायरस की बीमारी से जूझ रही हैं। कोरोना ने इस समय दुनियाभर के शक्तिशाली देशों को अपने आगे नतमस्तक कर दिया. कोई भी देश इस बीमारी का अभी तक काट नहीं ढूँढ पाया है। हर दिन इस बीमारी से हजारों की संख्या में लोग चपेट में आ रहे हैं और अपनी जान दे रहे हैं लेकिन अभी तक इस बीमारी की दवा नहीं बन पायी है। जानकारी के बता दें देश में लगातार बढ़ रहे कोरोना के मरीजों की संख्या के चलते मोदी सरकार ने लॉकडाउन को 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया था लेकिन स्थिति देखकर यही कहा जा रहा है कि अभी लॉकडाउन को और आगे बढ़ाया जायेगा. लॉकडाउन की वजह से लोगों के सारे कामकाज ठप्प हो गये हैं। ऐसे में घर का खर्च चलाना काफी मुश्किल हो गया है। सरकार लगातार गरीब लोगों को राशन पानी को लेकर सहायता कर रही है। इसी बीच सरकार ने जनता को एक बहुत बड़ी राहत दी है। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच मई महीने की पहली तारीख आम आदमी के लिए बड़ी खुशी लेकर आई है. मोदी सरकार ने जनता के लिए बड़ा तोहफा देते हुए बिना सब्सिडी वाले एलपीजी रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों पर भारी कटौती का ऐलान किया है। 14.2 किलोग्राम वाले बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर के दाम 162.5 रूपये प्रति सिलेंडर कम कर दिए गये हैं। अब सिलेंडर की नई कीमत 581.50 रूपये पर आ गयी है। गौरतलब है कि सरकार ने 14 किलो वाले सिलेंडर ही नहीं बल्कि 19 किलोग्राम वाले के दाम में भारी कटौती करते हुए 256 रूपये घटा दिए हैं। जिसके बाद 19 किलो वाले सिलेंडर की नई कीमत 1029.50 रूपये हो गयी है. लॉकडाउन के चलते सरकार जनता को लेकर एक के बाद एक बड़े कदम उठा रही है ताकि गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों की जेब पर खर्चा न बढे।


More Stories
शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 609 अंक उछला
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026: दूसरे चरण में भारी मतदान, 3 बजे तक 79% वोटिंग
पूर्व विधायक दुर्गेश पाठक ने न्यायमूर्ति स्वर्ण कांता शर्मा को लिखा पत्र
गौर ग्रीन एवेन्यू सोसाइटी में भीषण आग, कई मंजिलों तक फैली लपटें; इलाके में मचा हड़कंप
गुरुग्राम में नवाचार और उद्यमशीलता का संगम, 200 प्रतिभागियों ने सीखे स्टार्टअप के गुर
उमड़ा आस्था का सैलाब, पहले ही सप्ताह में रिकॉर्ड श्रद्धालु पहुंचे