
नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- मरकज से आये लोगों के कारण शाहजहानाबाद सोसायटी की मुश्किले बढ़ती ही जा रही है। हालांकि प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सोसयटी में एहतियात के तौर पर जांच व दूसरी कार्यवाही जारी रखे हुए है लेकिन अचानक से 6 नये मामले आ जाने से प्रशासन ने सोसायटी को कंटेंमेंट जोन में तब्दील कर दिया है।
इस संबंध में एसडीएम सौम्या शर्मा ने बताया कि द्वारका की शाहजहानाबाद सोसायटी को कंटेंमेंट जोन बनाया गया है। यह जिले का 11वां कंटेंमेंट जोन है। सोसायटी में अभी तक कोरोना पाॅजिटिव की संख्या 85 के करीब पंहुच गई है जिनमें ज्यादातर मरकज से आये लोगों की ही संख्या हैं। लेकिन अब कोरोना वायरस के शिकार सोसायटी के दूसरे लोग भी मिल रहे है जिसे देखते हुए सोसायटी को कंटेंमेंट जोन में तब्दील कर दिया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पहले 14 दिन और फिर 14 दिन तक लोगों को पूरी जांच व निगरानी में रखा जायेगा। इसके बाद भी सभी के टेस्ट व जांच होगी तथा सभी कुछ ठीक रहा तो तभी कंटेंमेंट से क्षेत्र को निकाला जाता है। उन्होने बताया कि आज भी जिले में 9 नये केस आये है जिनमें 6 पिछली केस हिस्ट्री से जुड़े है तो 3 तीन नये है। उन्होने लोगों से अपील करते हुए कहा कि वह घरों में रहे, सुरक्षित रहें। और स्वास्थ्य विभाग , पुलिस व प्रशासन को काम करने में अपना सहयोग दें।





More Stories
दिल्ली में MCD का ताबड़तोड़ एक्शन, इस फेमस इलाके में 54 ज्वेलरी शॉप सील, जूलर्स में मचा हड़कंप
फरीदाबाद से दबोचा गया दहेज मामले में घोषित भगोड़ा आरोपी
द्वारका में 888 क्वार्टर अवैध शराब बरामद, सप्लाई में इस्तेमाल वैगनआर जब्त
दिल्ली में बिल्डिंग ढहने की सजा एमसीडी अधिकारियों को ही क्यूं!
मधु विहार की बदहाली पर फूटा जनता का गुस्सा, सातों ब्लॉक एकजुट; समाधान नहीं तो बड़े जनआंदोलन की चेतावनी
”यूरोप की अंतरराष्ट्रीय वुशू चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतने वाली गोल्डन गर्ल केशवी डागर का झाड़ौदा गांव में भव्य सम्मान”