शर्तों के साथ गृहमंत्रालय ने 14 दिन और बढ़ाया लाॅक डाउन का पीरियड

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

शर्तों के साथ गृहमंत्रालय ने 14 दिन और बढ़ाया लाॅक डाउन का पीरियड

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- भारत सरकार के गृहमंत्रालय ने एक आदेश जारी कर देशव्यापी लाॅक डाउन को 14 दिनों के लिए आगे बढ़ा दिया है। सरकार का मानना है कि अभी हालात ऐसे नही है कि देश में लोगों को पूरी तरह से छूट दी जाये। फिर भी कुछ शर्तों के साथ लाॅक डाउन को अगले 14 दिनों के लिए बढ़ दिया गया है। जो 17 मई तक चलेगा। साथ ही जिस तरह से केस हिस्ट्री सामने आ रही उसे देखते हुए देश में लाॅक डाउन की जरूरत है। लेकिन एमएचए ने कुछ शर्तों के साथ जिलों में कुछ छूट देने का भी प्रावधान किया है।  
                                            अपने आदेश में गृहमंत्रालय ने नई गाईड लाईंस जारी करते हुए स्पष्ट किया कि देष में व्यवसायिक गतिविधियों को गति दी जायेगी तथा जिन जिलों में पिछले 21 दिन में कोई नया केस सामने नही आया है वहां पर 20 अप्रैल की छूट की घोषणा लागू होगी और सिर्फ रेड जोन को छोड़कर ग्रीन व आॅरेंज जोन में भी कुछ छूट दी जायेगी। लोगों को अभी बाहर आने-जाने की इजाजत नही है। बहुत जरूरी हुआ तो प्रशासन उन्हे पास देगा तभी वो यात्रा कर पायेंगे। सरकार ने लोगों से घरों में रहने व लाॅक डाउन का पालन करने के निर्देश भी दिये। रेड, आॅरेंज व ग्रीन जोन निर्धारित करने के लिए प्रत्येक जिले का स्वास्थ्य विभाग इस दिशा में कदम उठायेगा। पुलिस को लाॅक डाउन में पूरी सावधानी बरतने के भी निर्देश दिये गये है।लोगों को पहले की तरह रोजमर्रा की जरूरत की चीजें उपलब्ध होगीं। उनकी सप्लाई बनाये रखने के पूरे इंतजाम सरकार की तरफ से किये गये है। साथ ही अभी माॅल व पब्स पर पाबंधी रहेगी और हवाई, रेल व वाहन से यात्रा करने पर भी पाबंधी रहेगी।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox