कोरोना महामारी के नये केसों के चलते ओरेंज जोन में डाला झज्जर को

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

October 2026
MTWTFSS
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031 
October 23, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

कोरोना महामारी के नये केसों के चलते ओरेंज जोन में डाला झज्जर को

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/बहादुरगढ़/झज्जर/हरियाणा/सिद्धार्थ राव/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- हरियाणा के झज्जर जिले में तेजी से बढ़ती कोरोना सक्रमितों की संख्या को देखते हुए प्रशासन ने झज्जर जिले को ग्रीन जोन से निकाल कर ओरेंज जोन में डाल दिया है। शुक्रवार को बहादुरगढ़ से 6 व झज्जर से 3 नये केस आने के साथ ही अब जिले में कुल संक्रमितों की संख्या 34 हो गई है। हालांकि इनमें से 28 रोगी ऐसे है जो आजादपुर मंडी से जुड़े है। बाकि उन्ही के परिवार के हैं। प्रशासन का मानना है कि अगर इसी तेजी से केस बढ़ते रहे तो लोगों की सुरक्षा को देखते हुए झज्जर को रेड जोन में भी डालना पड़ सकता है।

                                       यहां बता दें कि झज्जर व बहादुरगढ़ में आज स्थितियां बनी है वह दिल्ली की ट्रैवल हिस्ट्री के चलते बनी है। इस मामले में सबसे पहले एक नर्स, उसके बाद दिल्ली पुलिस का जवान और दिल्ली स्वास्थ्य विभाग का ड्राइवर कोरोनावायरस पाए गये थे, लेकिन इन तीनों मामलों की गणना दिल्ली में ही की गई थी। उसके बाद दिल्ली के द्वारका में काम करने वाले फार्मेसिस्ट की रिपोर्ट बहादुरगढ़ में पॉजिटिव आई। झज्जर के सोलदा गांव के निवासी दिल्ली पुलिस के जवान के माता-पिता, पत्नी और छोटी बच्ची में कोरोना का संक्रमण पाया गया। अब लगातार चार दिन से हर रोज जिले का कोरोना वायरस का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। कोरोना संक्रमण के कारण बहादुरगढ़ के नौ एरिया पूरी तरह कंटेनमेंट जोन बना दिए गए हैं। सब्जी विक्रेताओं के परिजनों, उनके संपर्क में आए लोगों और कंटेनमेंट जोन में सैंपल लेने की कार्यवाही स्वास्थ्य विभाग द्वारा की जा रही है।
                                        इस संबंध में जिला सिविल सर्जन आर एस पूनिया ने बताया कि सब्जी विक्रेताओं के टेस्ट व जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक कंटेनमेंट जोन में लोगों को विशेष सावधानी बरतने के लिए जागरूक भी किया जा रहा है। लोगों की जरूरत उनके घर पर ही पूरी करने की व्यवस्था की गई है। रोजाना 300 से ज्यादा लोगों के टेस्ट किए जा रहे हैं। और लोगों की जरूरत के हिसाब से सब्जियों की खरीद-फरोख्त के लिए वैकल्पिक जगह की भी तलाश की जा रही है। बहादुरगढ़ व झज्जर की सब्जी मंडियों को पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। इस संबंध में डीएसपी अजायब सिंह ने बताया कि झज्जर व बहादुरगढ़ में कोरोना के तेजी से फैलने के बाद पुलिस ने नाकेबंदी कर गश्त बढ़ा दी है। दिल्ली से सीमा से जुड़े नाकों पर सीसीटीवी लगा दिए गए हैं। बेवजह घुमने वालो व आने-जाने वालों पर पूरी पाबंदी लगा दी गई है। आवश्यक वस्तुओं की ढुलाई से जुड़े लोगों को क्वांटाइन में जाने के लिए कहा गया है। क्षेत्र लाॅक डाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ अभी तक 286 एफ आई आर दर्ज की गई है। जिले में करीब 383 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। 5000 से ज्यादा लोगों के चालान कर करीब 20 लाख से ज्यादा का जुर्माना वसूला गया है। पूरे शहर में नाकेबंदी की गई है कंटेनमेंट जोनो में निरंतर गश्त भी की जा रही है। जो लोग नियमों के अनुपालना नहीं करते उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। सब्जी मंडी से झज्जर और बहादुरगढ़ में फैला यह संक्रमण अभी और भी रंग दिखा सकता है क्योंकि दोनों जगहों में 600 से ज्यादा सैंपल लिए गए हैं। उनमें से अभी कई लोगों पर स्वास्थ्य विभाग की विशेष निगरानी बनी हुई है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox