जिला दक्षिण-पश्चिम में तेजी पकड़ने लगा कोरोना संक्रमण, वीरवार को आये 7 नये केस

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

जिला दक्षिण-पश्चिम में तेजी पकड़ने लगा कोरोना संक्रमण, वीरवार को आये 7 नये केस

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- दिल्ली के जिला दक्षिण-पश्चिम में एक दम से कोरोना संक्रमण ने तेजी पकड़ ली है। वीरवार को जिले में अचानक 7 नये केस आने से अब कोरोना पाॅजिटिव संक्रमितों की संख्या कुल 49 हो गई। बुधवार को यह संख्या 42 थी। पिछले तीन दिन में जिले में करीब 10 मरीज बढ़े हैं। हालांकि इस वायरस से नजफगढ़ के शख्स की एलएनजेपी में मौत की भी खबर आ रही है। वहीं सात केसों में 2 नजफगढ़ के पति-पत्नि है तथा बाकि केस द्वारका व कापसहेड़ा से हैं।
                                              इस संबंध में एसडीएम नजफगढ़ र्सौम्या शर्मा ने बताया कि वीरवार को कोरोना वायरस के 7 नये केस आये हैं। हालांकि नजफगढ़ एसडीएम कार्यालय में भी 2 सिविल डिफेंस के पाॅजिटिव केस बताये जा रहे है लेकिन प्रशासन ने अभी तक उनकी पुष्टि नही की है। एसडीएम ने बताया कि डीसी कार्यालय में काम सुचारू रूप से चल रहा है। जिन 17 लोगों के सैंपल लिये गये थे उनमें से सिर्फ दो लोगों को कोरोना की पुष्टि हुई है। उन्होने बताया कि जिले में अभी चिंता की कोई बात नही है। जो भी केस मिल रहे है वो पिछली हिस्ट्री के हिसाब से मिल रहे है। प्रशासन सभी क्वारंटाइन व कंटेंमैंट जोन मे ंपूरी सतर्कता से नजर बनाये हुए है। सभी सात केसों की कान्टेक्ट हिस्ट्री जांची जा रही है। उन्होने अभी जिले मे ंनया कंटेंमैंट या क्वारंटाइन जोन बनाने से इंकार किया है लेकिन साथ ही कहा कि अगर जरूरत पड़ी तो प्रशासन इस दिशा में कार्यवाही करेगा। उन्होने बताया कि आज करीब 32834 लोगों को पास दिये गये। क्योंकि लोगों के जरूरी काम भी काफी दिनों से रूके हुए है जिसकारण ई-पास की मांग बढ़ गई है। जिले के कोरोना वायरस से पीड़ित मरीजों का एलएनजेपी अस्पताल में ईलाज चल रहा है। कुल 49 केसों में अभी तक 18 लोग ठीक हो चुके है। जिन्हे छुट्टी दे दी गई है। लेकिन नजफगढ़ के मलिक पुर गांव के पटवारी की राजु की कोरोना से मौत हो गई है। जो कोरोना के साथ-साथ कोमोरबिडिटीज (उभयलिंगिता ) का भी मरीज था। मृतक की पत्नी भी पाॅजिटिव पाई गई है जिसका ईलाज चैधरी ब्रह्मप्रकाश आयुर्वेदिक चरक संस्थान में चल रहा है। वहीं आज के सात नये केसों में भी दो केस नजफगढ़ से बताये जा रहे है। जो पति-पत्नि है। लेकिन कौन है और किस कालोनी से है यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है। जबकि एक कोरोना का संदिग्ध  मित्राऊ गांव में भी मिला है। लेकिन उसकी प्रशासन की तरफ से पुष्टि नही हो पाई है।
                                      एसडीएम ने लोगों से अपील की है कि वह लाॅक डाउन का पालन करें और अपने घरों में रहे। जरूरी हो तभी घर से निकले, मास्क व दस्तानों का उपयोग करे और बाहर जाते समय सोशल डिस्टेंसिंग का ख्याल रखें। घर से निकलते व घर में जाते समया हाथ अच्छी तरह से धोयें। ये ऐसे कुछ उपाय है जिन्हे अपनाकर पर स्वयं भी दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते है। उन्होने किसी भी तरह की मदद के लिए प्रशासन की हैल्प लाईन पर फोन करने की बात भी कही। उन्होने कहा कि प्रशासनिक टीमे पूरे क्षेत्र में जांच से लेकर खाना वितरण तक की व्यवस्था पर नजर बनाये हुए है। और किसी भी व्यक्ति को अगर किसी चीज की जरूरत होती है तो उन्हे समय पर पंहुचाया जा रहा है। इस काम में एनजीओ व आडब्ल्यूए भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे रही है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox