छावला पुलिस ने दो कुख्यात लुटेरे दबोचे

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 21, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छावला पुलिस ने दो कुख्यात लुटेरे दबोचे

नजफगढ़ मैट्रो न्यूज/द्वारका/नई दिल्ली/शिव कुमार यादव/भावना शर्मा/- वीरवार को द्वारका पुलिस जिले के अन्तर्गत छावला थाना पुलिस ने दो कुख्यात लुटेरों को दबोचने में कामयाबी हासिल की है। दोनो बदमाश मर्डर, स्नेचिंग व बलात्कार जैसे मामलों में भी लिप्त है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान 11 मामले सुलझाने का दावा किया है। वहीं पुलिस ने दोनो से एक कार, एक मोटरसाईकिल व तीन लुटे हुए फोन बरामद किये है। दोनो लुटेरों ने काफी समय से क्षेत्र में वारदात कर दहशत का माहौल बना हुआ था।
                                         इस संबंध मंे डीसीपी द्वारका अंटो अलफोंस ने बताया कि 29 अप्रैल को शनि बाजार गोयल डेयरी से एक फोन छीनने की काॅल आई थी। जिसमें शिकायतकर्ता संतोष पुत्र कांता प्रसाद ने गोयला डेरी ने बताया कि जब वह दोपहर में खाना खाने घर गया था तो उसकी रेहड़ी पर से दो मोटरसाईकिल पर सवार युवक उसके बेटे को चाकू दिखाकर मोबाइल छीन ले गये। छावला थाना पुलिस ने इस काल पर गंभीरता से काम करते हुए एसीपी अशोक त्यागी ने एसएचओ ज्ञानेन्द्र राणा के नेतृत्व में एएसआई राजेश कुमार, सिपाही मुकुल, महेन्द्र और आशीष की एक टीम बनाई और अपराधियों को पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी। काफी खोजबीन व जांच पड़ताल के बाद आरोपियों की जगह की एक खबरी ने सूचना दी। जिसके आधार पर पुलिस पंकज गार्डन झुग्गी बस्ती गोयला पंहुची और वहां से दोनो आरोपियों आशीष उर्फ आशु पुत्र नरेश कुमार निवासी कुतुब विहार गोयला डेयरी छावला दिल्ली व गौरव उर्फ टुल्लु पुत्र गिरीश बाबू निवासी कुतुब विहार गोयला डेयरी छावला दिल्ली को पकड़ लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों से चोरी की एक हुंडई वरना कार, एक मोटर साईकिल व तीन लुटे  हुए फोन बरामद किये है। शिकायतकर्ता का फोन भी पुलिस ने आरोपियों से बरामद कर लिया है। पुलिस ने पूछताछ के दौरान छावला थाने के 10 व एक बाबा हरिदास नगर थाने का केस सुलझाने के दावा किया है। उन्होने बताया कि आशीष पर विभिन्न थानों में 4 केस तथा गौरव पर 15 केस दर्ज है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अभी पूछताछ व जांच जारी है।

About Post Author

आपने शायद इसे नहीं पढ़ा

Subscribe to get news in your inbox