भिवानी से सनसनी खबर, ट्रेन में मिला महिला का शव

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

September 2026
MTWTFSS
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930 
September 30, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

भिवानी से सनसनी खबर, ट्रेन में मिला महिला का शव

हरियाणा/नई दिल्ली/सिमरन मोरया/- हरियाणा के भिवानी में स्पेशल पैसेंजर ट्रेन संख्या 04787 में एक महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर प्राथमिक जांच की गई,लेकिन शव की पहचान नहीं हो सकी। पहचान हेतु भिवानी के नागरिक अस्पताल में महिला का शव रखवाया गया है।

इस घटना पर पुलिस जांच अधिकारी ने बताया कि एक सूचना प्राप्त हुई थी कि गाड़ी संख्या 04787 भिवानी जंक्शन पर वाशिंग के लिए खड़ी थी।वाशिंग के दौरान डिब्बा नम्बर 084179में एक महिला का शव मिला।यार्ड ने इसकी सूचना पुलिस को दी,लेकिन महिला के पास ऐसा कुछ नहीं था,जिससे उसकी पहचान की जा सके।

महिला की नहीं हुई पहचान
उन्होंने बताया कि महिला की उम्र लगभग 60-65 वर्ष की है। महिला ने पैरों में चप्पल व नाक में आर्टिफिशियल तिल्ली पहनी हुई थी और दाहिनी आंख के पास मस्सा है। उन्होंने कहा कि शिनाख्त हेतु नागरिक अस्पताल में रखवाया गया है और बीएनएस 194 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox