छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो जवान घायल

स्वामी,मुद्रक एवं प्रमुख संपादक

शिव कुमार यादव

वरिष्ठ पत्रकार एवं समाजसेवी

संपादक

भावना शर्मा

पत्रकार एवं समाजसेवी

प्रबन्धक

Birendra Kumar

बिरेन्द्र कुमार

सामाजिक कार्यकर्ता एवं आईटी प्रबंधक

Categories

June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
June 10, 2026

हर ख़बर पर हमारी पकड़

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर, दो जवान घायल

अनीशा चौहान/- छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है, जिसमें सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया है। इस मुठभेड़ के दौरान दो जवान घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, मुठभेड़ गंगालूर थाना क्षेत्र के मुनगा के जंगल में हुई।

11 दिसंबर को पुलिस को 40 नक्सलियों के आने की सूचना मिली थी, जिसके बाद डीआरजी की टीम ने नक्सलियों की तलाश में अभियान शुरू किया। मुनगा के जंगल में घात लगाए बैठे नक्सलियों ने अचानक जवानों पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में जवानों ने एक नक्सली को मार गिराया।

मुठभेड़ के बाद जवानों ने घटनास्थल से एक पिस्टल, जिंदा आईईडी और अन्य नक्सली सामान बरामद किया। नक्सलियों ने मुनगा गांव के पास आईईडी ब्लास्ट किया, जिसमें डीआरजी के दो जवान योगेश्वर शोरी और मंगलू कुड़िगाम घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह मुठभेड़ एक महीने के भीतर सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच दूसरी मुठभेड़ थी। इससे पहले, नवंबर में अबूझमाड़ क्षेत्र में भी सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई थी, जिसमें पांच नक्सलियों की मौत हो गई थी और दो सुरक्षाबल घायल हुए थे।

About Post Author

Subscribe to get news in your inbox